अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट

*अमरकंटक में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस*

अमरकंटक में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। स्थानीय पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण से विशाल प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाते हुए कदमताल किया। नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती पार्वती सिंह उईके ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एनसीसी छात्राओं ने राष्ट्रगान का सस्वर गायन किया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा ने प्रेरणादायी उद्बोधन दिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न शासकीय, अर्धशासकीय और निजी संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। नगर परिषद अमरकंटक द्वारा नगर के समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिष्ठान स्वरूप बूंदी का वितरण कराया गया।

Latest
*कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है*