Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*यशवंत पोर्ते के आकस्मिक देवलोक गमन पर जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की संवेदना*

*जीपीएस ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट*

*यशवंत पोर्ते के आकस्मिक देवलोक गमन पर जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की संवेदना*

स्वर्गीय भंवर सिंह पोर्ते (पूर्व मंत्री, मध्यप्रदेश एवं आदिवासी विकास परिषद के संस्थापक) तथा श्रीमती हेमवंत पोर्ते (पूर्व अध्यक्ष, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ महिला आयोग) के पुत्र, आदिवासी कांग्रेस विभाग की राष्ट्रीय समन्वयक श्रीमती अर्चना पोर्ते एवं उनकी छह बहनों के प्रिय छोटे भाई यशवंत पोर्ते के आकस्मिक देवलोक गमन की इस अत्यंत दुःखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार को संबल एवं सांत्वना प्रदान करने हेतु अनेक जनप्रतिनिधि उनके निज निवास बदरौदी, मरवाही (जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) पहुँचे।

इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक, झाबुआ (म.प्र.)  विक्रांत भूरिया जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक, बिलासपुर अमर अग्रवाल जी, प्रदेश अध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं विधायक, ब्रिंदानवागढ़  जनक ध्रुव जी, विधायक, कोटा  अटल श्रीवास्तव , प्रदेश अध्यक्ष, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं पूर्व विधायक  अमित जोगी जी सहित अनेक नेताओं ने उपस्थित होकर परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यशवंत पोर्ते एक होनहार युवक थे, जो सदैव जनहित एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। यशवंत पोर्ते के निधन के कारण जिला कांग्रेस समिति, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा ‘मनरेगा बचाव कार्यक्रम’ सहित पार्टी के सभी कार्यक्रम एक दिन के लिए स्थगित किए गए थे।

Latest news
*श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन* *दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर* *भव्य संगम छत्तीसगढ़ नवा बिहान पत्रिका का हुआ विमोचन*