Global news live
भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*खड़गे की आम सभा मे विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में लगभग 1500 कार्यकर्ता हुए शामिल*

**भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट***राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी को सुनने भरी बरसात में पहुंचे भाटापारा के कांग्रेस जन*

*विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में लगभग 1500 कार्यकर्ता हुए शामिल*

भाटापारा 8 जुलाई/अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे के, *किसान, जवान, संविधान* सभा कार्यक्रम को सुनने भाटापारा विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में रायपुर पहुंचकर, कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग  किया।सभा में जहां कांग्रेस विधायक दल ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया वही संभा समाप्ति पश्चात चन्द्रखुरी स्थित भगवान राम के ननिहाल पहुंच कर भगवान श्री राम का दर्शन प्राप्त कर उनका आशीर्वाद लिया।
          रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सोमवार को किसान, जवान,संविधान, जन सभा का आयोजन किया गया,इस सभा को सुनने बरसते पानी में हजारों की तादाद में कांग्रेस जन शामिल हुए।भाटापारा विधान सभा क्षेत्र से लगभग 15 सौ कार्यकर्ता विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में कार्यक्रम में शामिल होकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को सुना।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  ने अपने ऊर्जावान उद्बोधन से संबोधित किया।रायपुर पहुंचने पर भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र साव सहित विधायक दल ने अपने राष्ट्रीयअध्यक्ष का गर्मजोशीसेस्वागतकियाभाटापारा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र से इस बार काफी बड़ी तादाद में महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।पानी की रिमझिम बरसात की परवाह किए बिना अपने विधायक इंद्र साव की अगुवाई में  कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस जानो में इस बार काफी उत्साह नजर आया। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात विधान सभा क्षेत्र की महिलाओं के आग्रह पर विधायक इंद्र साव ने सभी महिलाओं को चन्द्रखुरी स्थित कौशल्या धाम ले गए जहां सभी महिलाओं ने प्रभु राम के ननिहाल पहुंचकर उनका दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*