Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक विभिन्न वार्डों में जल संकट से नागरिक परेशान*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक के कई वार्डों में जल संकट , कई वार्ड के नागरिक परेशान

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के अनेक वार्डो में अनेक दिनों से गहराया हुआ जल संकट ।
अमरकंटक में पिछले कई दिनों से जलापूर्ति बाधित होने के कारण नगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । नगर परिषद द्वारा संचालित कई वार्डों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद है ।
नगर परिषद अमरकंटक के अनुसार बोरिंग धंस जाने के कारण जलापूर्ति ठप है । नगर परिषद इंजीनियर का कहना है कि जैसे ही पंप निकालकर उसकी मरम्मत करा दिया जाएगा , वैसे ही बोरिंग से पानी की सप्लाई तत्काल शुरू करा दी जाएगी ।

वहीं वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद शक्ति शरण पांडेय ने बताया कि नगर परिषद द्वारा अनेक वार्डों में जलापूर्ति बंद रखी गई है  जिससे वार्ड क्रमांक 4, 5, 6, 12, 13 और 15 के निवासी गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं । उन्होंने मांग की है कि नगर परिषद जल्द से जल्द व्यवस्था कर पानी की सप्लाई बहाल करे ।
पार्षद ने नगर परिषद की व्यवस्था को लचर बताते हुए कहा कि समय रहते यदि उचित ध्यान दिया गया होता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती । उन्होंने अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों से नगर की मूलभूत समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की अपील की ।
नगरवासियों का कहना है कि कई दिनों से पानी के लिए भटकना पड़ रहा है  जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है ।

जल प्रदाय प्रभारी बैजनाथ चंद्रवंशी ने बताया कि बोर धसक  जाने  के कारण सप्लाई में दिक्कत हो रही है जल्द मरम्मत कार्य होने पर सप्लाई चालू हो जाएगी

खराब पड़े पंप की फोटो
Latest news
*श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन* *दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर* *भव्य संगम छत्तीसगढ़ नवा बिहान पत्रिका का हुआ विमोचन*