Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*तेजस्विनी पटेल समाज गौरव माता सावित्रीबाई फुले सम्मान से हुईं सम्मानित*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

भाटापारा 29 दिसंबर/ कर्मचारी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान सह करियर गाइडेंस समारोह का आयोजन 28 दिसंबर 2025 को शहीद स्मारक भवन, रजबंधा मैदान रायपुर में किया गया। समारोह में विभिन्न जिलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
   इस अवसर पर भाटापारा नगर की होनहार छात्रा तेजस्विनी (छोटी) पटेल, पिता जय नारायण पटेल (अनाज व्यवसायी) को कक्षा दसवीं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने पर समाज गौरव माता सावित्रीबाई फुले सम्मान से नवाजा गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।तेजस्विनी की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, समाजजनों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, कर्मचारी प्रकोष्ठ के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें करियर मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*