Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अखंड ब्राम्हण समाज की बैठक कार्यकारणी गठन*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*सेवा समिति प्रकोष्ठ नारी समिति की शिवानी शर्मा अध्यक्ष एवं शशि पांडे सचिव नियुक्त*

*अखंड ब्राम्हण समाज की बैठक कार्यकारणी गठन*
*मेडिकल कॉलेज की मांग पर भी प्रकट हुआ समर्थन*

भाटापारा 29 दिसंबर/विभिन्न रचनात्मक कार्यों मे सतत सक्रिय मातृशक्तियों की अहम भागीदारी से युक्त संस्था अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति जिसमें समस्त ब्राम्हण प्रकल्पों का समावेश होता है  एकवर्षीय कार्यकाल के विधान से संचालित संस्था द्वारा कविता शर्मा के सफलतापूर्वक अध्यक्षीय कार्यकाल संपन्न होने के उपरांत वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा से नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया जिसके तहत प्रांतीय उपाध्यक्ष उषा मिश्रा के नेतृत्व मे नक्खी बाबा मंदिर मे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें समिति के सदस्यों पूर्व पदाधिकारियों सहित प्रांतीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
शिवानी शर्मा अध्यक्ष एवं शशी पाण्डेय सचिव मनोनीत
भगवान के पूजन अर्चन एवं भजन कीर्तन के साथ  अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए बैठक मे आपसी विचार विमर्श एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर नवीन कार्यकारणी का गठन हुआ एवं अध्यक्ष -शिवानी शर्मा
उपाध्यक्ष -किरण उपाध्याय सचिव -शशि पांडेय सह सचिव -साधना मिश्रा संगठन सचिव-लता शर्मा
कोषाध्यक्ष -मीता शर्मा उप कोषाध्यक्ष-ओमी तिवारी मीडिया प्रभारी -सरिता रानी शर्मा
मिडिया प्रभारी-ममता दीवान मनोनीत किए गये।
मेडिकल कॉलेज मांग की प्रस्तावना
गुजरता वर्ष क्षेत्र मे चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा मे एक नई आस की किरण जगाता हुआ प्रतीत हो रहा है गौरतलब है कि जिले मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना की संभावना सामने आने के बाद भाटापारा क्षेत्र वासियों मे एक आसमय आकांक्षा जागृत होती हुई प्रतीत हो रही है तथा यह आस और आकांक्षा यही है कि भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो जाए इससे क्षेत्र की शैक्षणिक विधा मे उन्नयन होने के साथ ही क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी,लिहाजा यह आकांक्षा अब धीरे धीरे प्रबल मांग के रुप मे परिणित होती हुई नजर आ रही है तथा विभिन्न प्रक्रियाओं से मांग अभिव्यक्ति का सिलसिला जारी है,इसी कड़ी मे अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारणी गठन के लिए आयोजित हुई बैठक मे मेडिकल कॉलेज का मुद्दा प्रमुखता से उभरा एवं उपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा एक स्वर मे मेडिकल कॉलेज की मांग का समर्थन किया गया और इसकी स्थापना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बताया गया।
बधाई एवं उदबोधन की कड़ी नवीन कार्यकारणी गठन एवं मेडिकल काॅलेज की मांग का समर्थन की कड़ी संपन्न होने के उपरांत समिति के प्रांतीय  पदाधिकारी उषा मिश्रा,चन्द्रकिरण शर्मा,सीमा तिवारी, आशा लखन शर्मा मार्गदर्शिका अंजू भृगु,सीमा शर्मा रेखा शर्मा संयोजिका बबीता भृगु डाॅ निशा शर्मा चन्द्रकांता तिवारी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी,उदबोधन की कड़ी मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवानी शर्मा द्वारा इस अहम दायित्व के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए परस्पर सहयोग का आग्रह किया गया। बैठक मे भावना शुक्ला स्वर्णलता त्रिवेदी  रेणु तिवारी रानू शर्मा सहित बड़ी संख्या मे समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Latest news
*श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन* *दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर* *भव्य संगम छत्तीसगढ़ नवा बिहान पत्रिका का हुआ विमोचन*