Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सुशासन सप्ताह के तहत’ शिविर का आयोजन*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*सुशासन सप्ताह के तहत भाटापारा में ‘प्रशासन गांव की ओर’ शिविर का आयोजन*

भाटापारा 25 दिसंबर/भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी  की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के गरिमामयी अवसर पर नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा ‘सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आम जनता तक पहुँचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय अटल के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत चयनित 62 हितग्राहियों , प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 5 हिताग्रहियो को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किया तथा 20 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहाँ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई।
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने स्वयं उपस्थित होकर नागरिकों के आवेदन प्राप्त किए और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा, “अटल का सपना था कि विकास की धारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सुशासन का अर्थ ही जनता के प्रति जवाबदेही और पारदर्शिता है। इसी भावना के साथ हम इस शिविर के माध्यम से वार्डों और मोहल्लों तक पहुँच रहे हैं।”
शिविर में नगर पालिका उपाध्यक्ष  दिलीप छाबड़िया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राकेश तिवारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश रात्रे भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल
सभापति  गोविंद पटेल,सतीश तलरेजा दीपा दशरथ साहू तथा पार्षदगण  उमाशंकर वर्मा,सुरेश मंधान,सतीश साहू पार्षदप्रतिनिधि गोवर्धन डहरिया, लिकेश साहू, शुभम ठाकुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान राजस्व अधिकारी अजय नायडू उपअभियंता  विनोद यादव राजस्व उप निरीक्षक देवकुमार बंजारे लेखापाल श्री दीपक मिश्रा,विकास वैष्णव, सुरेन्द्र जांगडे ,विपीन शर्मा, आनंद राठौर,हेमलाल रजक,प्रशांत साहू,धनेश साहू,कमल निर्मलकर, राकिब बांठिया तथा निकाय अन्य कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे। उपस्थित नागरिकों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना किया गया एवं अध्यक्ष शर्मा के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया गया।

Latest news
*अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित* *अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी*