Global news live
बिलासपुर

-*संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने पदभार किया ग्रहण*


*ग्लोबल न्यूज़ बिलासपुर*संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने पदभार किया ग्रहण*
बिलासपुर, 08 जनवरी 2024/नई संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आज संभागायुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। श्रीमती तिवारी सरगुजा संभाग से स्थानांतरित होकर यहां आई हैं। वे 2008 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। संभागायुक्त कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर द्वय श्री अखिलेश साहू और श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। हाल ही प्रशासनिक फेरबदल में श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी को बिलासपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। कमिश्नर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनको सौंपे गए दायित्वों की जानकारी ली।

Latest news
*अमरकंटक महाशिवरात्रि मेला की  तैयारियाँ पूर्ण* *जवाहर नवोदय विद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल* *अमरकंटक के मंडल अध्यक्ष श्यामलाल सेन बने विधायक प्रतिनिधि* *रामायण वार्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने चिंतामणि महाराज* *फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: 1.40 करोड़ लोगों को दवा* *शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन* * 984 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने दिया विकास की नई राह का संदेश* *भाटापारा में सांस्कृतिक गौरव एवं नगर सौंदर्यीकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल* *वन विभाग के कर्मचारी पर उगाही का आरोप, शिक्षक को परेशान करने का मामला सामने आया* *पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण*