
*शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
शाश्वत लिटिल स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल सिंगारपुर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भाटापारा एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय शिवरतन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
बच्चों ने नशा मुक्ति को नाटक के रूप में प्रदर्शित कर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। बालिकाओं द्वारा नृत्य के माध्यम से नारी शक्ति को उजागर किया गया। साथ ही बच्चों द्वारा साइंस एग्जिबीशन भी रखा गया था जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रकार के वर्किंग मॉडल तैयार किए थे।
इस अवसर पर भाटापारा विकासखंड के कबड्डी खो-खो एवं कराटे खेलों में नेशनल खेलकर आए विभिन्न विद्यालयों से बच्चों को शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल मैनेजमेंट सिंगारपुर के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही एनुअल स्पोर्ट डे में सभी विजेता बच्चों को मेडल एवं सम्मान पत्र का वितरण अतिथि गणों के द्वारा किया गया।
ओवरऑल चैंपियन का कप संस्था के डायरेक्टर द्वारा प्रदान किया गया जिसमें रेड हाउस प्रथम, येलो हाउस द्वितीय, ग्रीन हाउस तृतीय और ब्लू हाउस चतुर्थ स्थान पर रहे। परफेक्ट अटेंडेंस, अन्य जिले एवं राज्य स्तरीय खेलों में विजई हुए बच्चों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी बच्चों को सम्मानित किया गया।
शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल सिंगारपुर में उत्कृष्ट पाठन एवं स्कूल मैनेजमेंट के लिए पाँच शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर डायरेक्टर के हाथों सम्मानित किया गया।
