बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा में सांस्कृतिक गौरव एवं नगर सौंदर्यीकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

भाटापारा में सांस्कृतिक गौरव एवं नगर सौंदर्यीकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। नगर पालिका परिषद भाटापारा अंतर्गत गांधी मंदिर वार्ड में विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ सम्मिलित होकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी चौक निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, जो नगर की पहचान को नई दिशा प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा एवं गौरव का प्रतीक बनेगा। इसके साथ ही प्रतिमा अवस्थी के निवास से रविंद्र शर्मा के निवास तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया, जो वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूर्ण करेगा।

Latest
*कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा*