Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के मंडल अध्यक्ष श्यामलाल सेन बने विधायक प्रतिनिधि*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली एवं पवित्र नगरी अमरकंटक के निवासी , पूर्व पार्षद तथा अमरकंटक मंडलम अध्यक्ष श्यामलाल सेन को पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को द्वारा विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है ।

यह नियुक्ति अनूपपुर जिले में आयोजित जिला आदिवासी कांग्रेस के तीन दिवसीय आदिवासी प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के अवसर पर की गई । इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं इष्ट मित्रों ने श्यामलाल सेन की नियुक्ति पर उन्हें ढेरों बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं गई ।

विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने के पश्चात अब श्यामलाल सेन पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत अमरकंटक की सभी बैठकों में विधायक के प्रतिनिधि के रूप में भाग ले सकेंगे । उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है ।
उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्रीय विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को , नपरि अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उइके , उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम , जिला कार्यवाहक संतोष पांडेय , जोहान लाल चंद्रवंशी , शक्ति शरण पांडेय , हरि सिंह उइके , लखन सिंह , चुन्नू जैन , मनोज जैन , विनायक द्विवेदी , ऊषा बाई , विमला दुबे , सोमू दुबे आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाईयां प्रेषित की ।

विधायक प्रतिनिधि
Latest news
*अमरकंटक महाशिवरात्रि मेला की  तैयारियाँ पूर्ण* *जवाहर नवोदय विद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल* *अमरकंटक के मंडल अध्यक्ष श्यामलाल सेन बने विधायक प्रतिनिधि* *रामायण वार्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने चिंतामणि महाराज* *फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: 1.40 करोड़ लोगों को दवा* *शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन* * 984 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने दिया विकास की नई राह का संदेश* *भाटापारा में सांस्कृतिक गौरव एवं नगर सौंदर्यीकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल* *वन विभाग के कर्मचारी पर उगाही का आरोप, शिक्षक को परेशान करने का मामला सामने आया* *पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण*