Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*पुलिस अधीक्षक ने शहीद परिवार का शाल श्रीफल भेंट कर पूंछा कुशलक्षेम*

*जीपीएम से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल पहुंचे शहीद शिव नारायण बघेल के पुत्र के शासकीय आवास पर*

जीपीएम ग्लोबल न्यूज


शहीद दिवस के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे,थाना प्रभारी गौरेला श्री सौरभ सिंह
ने जिले के थाना गौरेला में कार्यरत आरक्षक कौशलेंद्र बघेल के निवास स्थान पहुंचकर शाल श्रीफल भेंट कर परिवार का कुशलक्षेम पूंछा। विदित हो कि आरक्षक श्री कौशलेंद्र बघेल के पिताजी श्री शिवनारायण बघेल जो प्रधान आरक्षक के पद पर बस्तर में कार्यरत थे जो की नक्सलियों से लोहा लेते हुए अपने साथियों को बचाते हुए 27 गोली खाकर नक्सलियों का डटकर मुकाबला किया और अपने सभी साथियों के जीवन की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे।

पुलिस विभाग शहीदों की स्मृति में दिनांक 21/10/2023 से लेकर 31/10/ 2023 के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इस संबंध में जिला जीपीएम में भी विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत दिनांक 23/10/ 23 को पुलिस के शहीदों को योगदान को रेखांकित करते हुए चित्रकला प्रदर्शनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में, दिनांक 26 /10 /23 को निबंध वाद विवाद प्रतियोगिता, राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका, पुलिस नियंत्रण कक्ष में, 27 /10 /23 को साइकलिंग का आयोजन सुबह 6:00 बजे गुरुकुल खेल मैदान में, 30/ 10 /23 को पुलिस बैंक का कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद मरवाही तथा सरस्वती शिशु मंदिर पेंड्रा का कार्यक्रम दुर्गा चौक पेंड्रा तथा समापन कार्यक्रम दिनांक 31/10 /2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया है।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*