संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कार्तिक पूर्णिमा पर सेमरिया मे पुण्य स्नान एवं मंदिरों तालाबों मे दीपदान*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*नक्खी बाबा मंदिर एवं तालाब मे मातृशक्तियो द्वारा दीपदान*

भाटापारा 6 नवंबर/कार्तिक पूर्णिमा की सनातन संस्कृति मे विशेष महत्ता है,माना जाता है कि इस दिन देवता दिवाली मनाते है तथा जनमानस के लिए आशीष की वर्षा करते है लिहाजा इस तिथि मे अपार उत्साह एवं उमंग की झलक के साथ ही आस्था का भव्य स्वरुप नजर आता है,भाटापारा मे भी महापर्व के मद्देनजर भरपूर उल्लास एवं उमंग की बानगी नजर आयी, तथा इस महापर्व की साक्षी बनी सदानीरा शिवनाथ का सेमरिया घाट जहां एकादशी पर्व से ही श्रद्धालु पुण्य स्नान एवं दीपदान के लिए पंहुचते रहे वहीं कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिवनाथ नदी सेमरिया घाट के तट पर जनमानस की अपार भीड़ नजर आयी,सुबह से ही श्रद्धालुओं के पंहुचने का क्रम जारी हो गया आस्था के स्नान सम्मान के दीपदान के साथ ही सेमरिया घाट परिक्षेत्र मे लगा भव्य मेला वातावरण की रौनक बढ़ा रहे थे, भाटापारा की बहुत बड़ी आबादी सेमरिया घाट पुन्नी मेला का आनंद उठाने पंहुची लिहाजा शहर मे एक तरह से सन्नाटा का माहौल नजर आया, लेकिन संध्या ढलते ही शहर  मे विभिन्न प्रकल्पों मे दीपदान का भक्तिमय नजारा दिखाई दिया,जिसके तहत लोगों द्वारा तालाबों एवं मंदिरों मे दीप अर्पण कर आस्था की अभिव्यक्ति की गयी,इसी कड़ी मे मातृशक्तियों द्वारा नक्खी बाबा मंदिर एवं तालाब मे दीप अर्पण कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की गयी, तथा सेमरिया घाट पथ पर स्थित एकांतेश्वर महादेव मंदिर मे भी दीप अर्पण की मनोरम झलकी नजर आयी,इसी तरह शहर के प्रमुख मंदिरों एवं तालाबों मे दीपदान का भक्तिमय नजारा दिखाई  दिया, नक्खी बाबा मंदिर एवं तालाब मे दीप अर्पण मे   उषा मिश्रा,आशा शर्मा,सरिता रानी शर्मा भावना वाढेर तृप्ति शुक्ला आंचल मिश्रा आदि की अहम भागीदारी नजर आयी।

Latest
*विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ*