अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के शांति कुटी में  सप्त दिवसीय श्री मां नर्मदा महापुराण कथा  का भव्य आयोजन*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक के शांति कुटी में दीपावली पश्चात सप्त दिवसीय श्री मां नर्मदा महापुराण कथा होगी प्रारंभ

अमरकंटक धार्मिक आयोजन – माँ नर्मदा जी की उद्गम स्थली एवं पवित्र तीर्थनगरी अमरकंटक स्थित शांति कुटी परिसर में दीपावली के बाद सप्त दिवसीय श्री मां नर्मदा महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह पावन कथा दिनांक 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक संपन्न होगी ।

कथा का वाचन सागर से पधार रहे गौसेवक एवं विख्यात कथा वाचक पंडित श्री ब्रजेश जी महाराज (धर्माधिकारी – पुरोहित पुजारी विद्वत संघ मध्यप्रदेश , संस्थापक मां राजराजेश्वरी श्री साकेत गौशाला धाम , मगरोन जिला सागर) द्वारा किया जाएगा ।

श्री महाराज द्वारा मां नर्मदा की संपूर्ण महिमा , अमरकंटक तीर्थ क्षेत्र की महत्ता , मैकल सतपुड़ा और विंध्य पर्वत मालाओं की वर्णन एवं सनातन परंपराओं का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा ।

इस पावन कथा के मुख्य यजमान मीरा गोस्वामी – स्व. देवकीनंदन गोस्वामी परिवार , श्रीमती उमा – वीरेंद्र मिश्रा , श्रीमती रोशनी – शरद गोस्वामी , श्रीमती प्राची – वैभव मिश्रा एवं समस्त गोस्वामी-मिश्रा परिवार होंगे । आयोजन में बड़ी संख्या में कथा प्रेमीजन , संत समाज , भक्तगण तथा स्थानीय श्रद्धालुजन उपस्थित होकर नर्मदा महिमा का श्रवण करेंगे ।

Latest
*कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा*