छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

भाटापारा में आगामी त्यौहारों की तैयारियों हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**नगर पालिका परिषद भाटापारा में आगामी त्यौहारों की तैयारियों हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न*

भाटापारा 20 सितंबर/ आगामी त्यौहारों के मद्देनजर, नगर पालिका परिषद भाटापारा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शहर के व्यापारियों, पार्षदों, दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों, तहसीलदार, तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, और स्वच्छता सुनिश्चित करना था।
बैठक में नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, अतिक्रमण मुक्त मार्ग बनाने, आगामी दुर्गा उत्सव और दशहरा त्यौहारों को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय और सुझाव इस प्रकार हैं:

यातायात व्यवस्था:
मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण को हटाने और सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मुख्य बाज़ार में छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के लिया सुझाव आमंत्रित किए गए।
दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने बने चबूतरे और अन्य अवैध निर्माण हटाने के लिए, साथ ही सड़क पर लगे ठेलों और अन्य अतिक्रमण को हटाने के लिए जनजागरण अभियान चलाने हेतु सुझाव  लिए गए।
ट्रैफिक सिग्नल नियमों का सख्ती से पालन कराने पर सहमति बनी।
खाली प्लाटों को पार्किंग के लिए उपयोग में लाने की व्यवस्था की जाएगी।
पटपर बाय पास वाली रोड स्कूल टाइम में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री की जानी चाहिए मांग आई।
बाज़ार में दुकानों के लिए मार्किंग कराने के संबंध में सुझाव लिया गया।
सुरक्षा और स्वच्छता:
त्यौहारों के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नशे और शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने हेतु कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रमुख स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु चर्चा की गई।
डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की गई।
दुर्गोत्सव के दौरान डीजे और धुमाल के समय पर नियंत्रण हेतु समितियों के साथ बैठक करने का सुझाव आमंत्रित किया गया।
यह बैठक त्यौहारों के दौरान शहर के नागरिकों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा, “आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए, हमने शहर में सुचारु यातायात, बेहतर सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक बुलाई थी। हमारा लक्ष्य सभी नागरिकों और श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है। इसके लिए हम व्यापारियों, दुर्गोत्सव समितियों और प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्थित करने और स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देंगे।

Latest
*किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया*