Global news live
करगी रोड कोटा

*सर्व समाज सामूहिक विवाह 6 फरवरी को कोटा में होगा सम्पन्न*

सर्व समाज सामूहिक विवाह 6 फरवरी को कोटा में होगा सम्पन्न

तैयारीयां लगभग पूरी ,, आयोजन के बारें में विष्णु अग्रवाल नें बताई यह बात


*करगीरोड -ग्लोबल न्यूज़*कोटेश्वर महादेव की पावन धरा पर 6 फरवरी मंगलवार को सर्व समाज सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 11 जोडे़ गायत्री परिवार के विधी विधान से परिणय सुत्र के बंधन में बंधेगें l और इस शुभ कार्य का बीडां नगर के समाज सेवी के रूप में जाने जाने वाले कृषि व्यवसायी विष्णु अग्रवाल नें उठाया है l जिन्होनें पिछले साल 5 जोडों का विवाह सम्मपन्न कराया था l श्री अग्रवाल नें नगरवासीयों से निवेदन किया है कि इस मंगल परिणय की बेला में सपरिवार पधारकर नवयुगल को अपना आशिर्वाद प्रदान करें l


विवाह का कार्यक्रम थाना ग्राउंड परिसर में सुबह 6 फरवरी मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू होगा l शोभायात्रा नगर भ्रमण11:30 बजे एवं आशिर्वाद समारोह दोपहर 2:30 बजे l एवं प्रीतिभोज 1 बजे से 3 बजे तक l बिदाई कार्यक्रम शाम 4:30 बजे तक सम्मपन्न होगा l

सामूहिक विवाह के लिए जिन 11 जोडो़ का चयन किया गया है वह कोटा विधानसभा एवं संभाग स्तर
से है जिनकी पूरी तरह से जानकारी और छानबीन के बाद नियम कानून के तहत गायत्री परिवार के विधानों से होगा l नगरवासी अपनी स्वेच्छा से वर वधु को उपहार या नगद राशि देना चाहते हो तो कन्यादान के रूप में खुशी से दे सकते है l


इस भव्य आयोजन में कोटा प्रेस क्लब को आमंत्रित करते हुए चर्चा के दौरान श्री विष्णु अग्रवाल नें बताया कि मैनें निर्धन कन्याओं के विवाह का संकल्प लिया है क्योंकि मैनें शुरू से गरीबी परिस्थियों को देखा है निर्धन मां बाप अपनी बेटियों की शादी के लिए काफी संघर्ष करते है घर जमीन तक गिरवी रखना व बेचना तक पड़ जाता है l आज ईश्वर मूझे कृषि व्यवसाय से भरपूर दे रहा है इस पुनीत कार्य में कुछ लगाउं यह सोंच कर नगरवासीयों का समुह बनाकर स्वयं के खर्च से यह सामूहिक विवाह सम्मन्न कराना चाहता हूं l और आगे भी जन सहयोग के काम करता रहूंगा l गौ सेवा से भी विष्णु अग्रवाल जुडे हुए है l

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*