Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

*अमरकंटक*  –  मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में आगामी दुर्गा उत्सव को लेकर थाना अमरकंटक परिसर में शांति समिति की बैठक शुक्रवार 19/09/25 को आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती पार्वती सिंह उइके ने की । इस अवसर पर थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह तिवारी , नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते , पटवारी भूपेंद्र सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , पार्षद जोहान लाल चंद्रवंशी , शक्तिशरण पांडेय , दिनेश साहू , सूरज साहू , गोलू द्विवेदी , धनंजय तिवारी , प्रेमलाल प्रजापति , रितिक अग्रवाल , विपुल वर्मन , दुर्गा पंडालों के अध्यक्ष एवं  उपाध्यक्ष सहित नगर के गणमान्य नागरिक के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

बैठक में दुर्गा उत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । विशेष रूप से स्वच्छता पर ध्यान देने , दुर्गा पंडालों के आसपास कचरा पात्र रखने तथा मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित कुंडों में ही करने पर जोर दिया गया । साथ ही रात्रि 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर उपयोग करने और डीजे का प्रयोग धीमी आवाज में करने का निर्देश दिया गया ।

बैठक में यह भी अपील की गई कि दुर्गा उत्सव को भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाया जाए ।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*