Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सदर के राजा की महाआरती एवं छप्पन भोग प्रसादी में उमड़ा जनसैलाब*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

5 सितंबर/भाटापारा क्षेत्र में अपनी अलग ही अनुपम छटा और मनोकामना सिद्धि के नाम से पहचाने जाने वाले सदर के राजा की महा आरती में उमड़ा जन सैलाब।
व्यवहार न्यायाधीश एवं न्यायिक  मजिस्ट्रेट भाटापारा  अंकिता गुप्ता जी के अतिथ्य में महाआरती एवं 56 भोग प्रसाद का कार्यक्रम  सम्पन्न हुवा।भाटापारा नगर में सदर के राजा पंडाल की अलग ही महत्ता है, पिछले कुछ वर्षों से राजा के प्रति लोगों की श्रद्धा भक्ति बढ़ती ही जा रही है, नगर से बढ़कर ग्रामीण क्षेत्र तक लोग सदर के राजा को मनोकामना सिद्ध करने वाले राजा के नाम से भी जानते हैं। इसलिए प्रतिवर्ष यहां महाआरती और मनोकामना अगरबत्ती जलाने नगर से लेकर ग्रामीण अंचल तक के भक्त बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
गुरुवार सदर के राजा की महाआरती सायं 7:30 बजे आरंभ हुई, जिसमें सर्वप्रथम महादेव की आरती अगरबत्ती से, मां पार्वती की आरती कपूर से और अंत में गजानंद महाराज की आरती दीप बाती से की गई। आरती पश्चात 56 भोग का गजानन महाराज को भोग लगाया गया और महाराज को भजन सुना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना समिति सदस्यों द्वारा की गई। महाप्रसादी के बाद आए वार्डवासी, नगरवासी एवं क्षेत्र वासियों को 56 भोग एवं प्रसादी आशीर्वाद स्वरुप प्रदान किया गया।
इस दौरान समिति के सदस्य अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि  सदर के राजा की दिव्यता एवं भव्यता दिन प्रतिदिन क्षेत्र में बढ़ती ही जा रही है। आज यहां युवा पीढ़ी बड़ी संख्या में उपस्थित हुई है, उन्हें ये पता होना चाहिए कि सार्वजनिक गणेश पंडाल की स्थापना  1893 में महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक ने की तब से आज तक हम सावर्जनिक गणेश पूजा मानते आ रहे हैं। वही अतिथि के रूप में उपस्थित हुई अंकिता गुप्ता जी ने कहा कि मुझे भाटापारा में आए कम ही समय हुआ है,आज इस आयोजन में आकर मुझे अपना सा लग रहा है, भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख, शांति की कामना करती हूं।समिति के सदस्यों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुरारी मिश्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य,राकेश उपाध्याय ,राधाकिशन अग्रवाल, नरेश चौबे, बल्लू जैन, विपिन अग्रवाल, कपिल पुरोहित,लाल शर्मा, राजा जैन, साकेत उपाध्याय,  दिनेश गुप्ता, सौरभ नत्थानी, श्रेणिक गोलछा, सिद्धार्थ गोलछा, संटी उपाध्याय,,आशीष भट्टर, कमलेश सोनी,लल्लू साहू, सौरभ शर्मा,नीरज मंत्री, देवेश गुप्ता,अमितेश शुक्ला आदि नगरवासी उपस्थित रहे।

Latest news
*अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित* *अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी*