Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सुहागिन महिलाओं ने की पूजनअर्चन वट वृक्ष की लगाई फेरी*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

बट सावित्री एवं शनि अमावस्या पर श्रद्धा का संगम

सुहागिन महिलाओं ने की पूजन-अर्चन,वट वृक्ष की लगाई फेरी

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक  में ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर बट सावित्री व्रत एवं शनि अमावस्या का पर्व श्रद्धा , भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया । इस पावन अवसर पर भक्त श्रद्धालुओं ने पतित पावनी पुण्य सलिला मां नर्मदा जी के रामघाट , कोटि तीर्थ कुंड एवं अन्य घाटों में आस्था की डुबकी लगाकर पवित्र स्नान किया तथा मां नर्मदा उद्गम मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन एवं दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मांगा ।
ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर मनाया जाने वाला बट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है । धार्मिक मान्यता के अनुसार माता सावित्री ने अपने तप , त्याग और अटूट पतिव्रता धर्म के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे । इसी कारण यह व्रत अखंड सौभाग्य , पति की दीर्घायु एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है ।
बट सावित्री के पावन अवसर पर सौभाग्यवती महिलाओं ने व्रत रखकर धार्मिक वातावरण में वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना , आरती एवं परिक्रमा की। महिलाओं ने अपने पति एवं परिवार के सुखमय , स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भक्ति भाव के साथ वट वृक्ष की फेरी लगाई । सुबह से ही नर्मदा मंदिर परिसर एवं विभिन्न स्थानों पर स्थित वट वृक्षों के समीप महिलाओं की भीड़ लगी रही । महिलाओं द्वारा पूजन-अर्चन का क्रम दोपहर तक निरंतर चलता रहा तथा पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा ।
वहीं शनि अमावस्या का भी विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है । मान्यता है कि इस दिन भगवान शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष , कष्ट एवं बाधाओं से मुक्ति मिलती है तथा जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है । अमरकंटक स्थित विराजित भगवान शनिदेव में भक्त श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया । श्रद्धालुओं ने शनिदेव को तेल अर्पित कर आरती की तथा परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की ।
हालांकि इस वर्ष अपेक्षा के अनुरूप श्रद्धालुओं की भीड़ कम देखने को मिली । संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी  किंतु रामघाट , कोटि तीर्थ कुंड एवं नर्मदा मंदिर परिसर में सामान्य रूप से श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा ।
शनि अमावस्या एवं बट सावित्री के पावन संयोग पर अमरकंटक का धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं आध्यात्मिक आस्था से ओतप्रोत दिखाई दिया ।

Latest news
*बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी 37वीं सुदर्शन सभा* *अमरकंटक में राजस्थान के श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को अर्पित की विशाल चुनरी*  *सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर* *शिवरतन शर्मा के प्रयासों से भाटापारा में 01 करोड़ के विकास कार्य मंजूर* *बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर* *बस किराया व महंगाई में  अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक से प्रारंभ हुआ था 108 दंडवत नर्मदा परिक्रमा * *विश्व पर्यावरण दिवस पर शंभूधारा में हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम* *विश्व पर्यावरण दिवस पर  हुआ पौधारोपण* *ग्राम पंचयतकतों की भेंट चढ़ी आंगनबाड़ी योजना  में गुणवत्ता और स्थान पर सवाल*