Global news live
Uncategorizedअमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*चीरघर बना कबाड़खाना लगा कचरो का अंबार*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*****
अमरकंटक / मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली, पवित्र नगरी अमरकंटक एवं मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल में बना चीर घर को देखने वाला कोई नहीं है । चीर घर की सफाई नगण्य रहती है । अंदर कचड़े का अंबार है ।  मृतक जनों के किए जाने वाले शव विच्छेदन का घर , चीरघर पूरी तरह से कबाड़ खाने में तब्दील हो गया है । पोस्टमार्टम किए जाने वाले भवन के अंदर की दशा देखने लायक है
। वहां पूरी तरह से कचरा जमा हुआ है , साफ सफाई का नाम नहीं है । पवित्र नगरी अमरकंटक के एकमात्र चीर घर में दुर्दशा का आलम है । उक्त चीरघर में मृतक के शव  को किन परिस्थितियों में विच्छेदन किया जाता होगा , इसका अंदाजा आप सहज ही लगा सकते हैं । बने कमरों के अंदर गंदगी का साम्राज्य है । अब उक्त भवन कबाड़ खाने की स्थिति में आ गया है । ना तो उक्त भवन का साफ सफाई की जाती और ना ही आवश्यक मरम्मत सुधार तथा उक्त भवन का रंग रोगन ही किया जाता है । इसके साथ ही उक्त चीर घर भवन के दरवाजे की हालत बहुत ज्यादा खराब है । आखिरकार चीरघर भवन की व्यवस्था की    जिम्मेदारी किस विभाग के पास है । आखिर प्रशासन इस दिशा में क्यों ध्यान नहीं दे रहा । आवश्यकता पड़ने पर मृतक का शव  को सायंकाल या रात्रि में  उक्त चीर घर में रखा जाता है । चीरघर तक पहुंचने वाला रास्ता भी बेहद खराब हालत में है । क्या जिला प्रशासन या स्थानीय नगर परिषद अमरकंटक इस ओर ध्यान देकर आवश्यक कार्यवाही कर चीरघर का सुधार या मरम्मत तथा साफ सफाई आदि करने की जहमत उठयेगा । या स्थानीय जनप्रतिनिधि चीर घर का   कायाकल्प करने हेतु प्रयास करेंगे ।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*