करगी रोड कोटा

*वेलकम फैक्ट्री से परेशान ग्रामीणों ने 2023विधान चुनाव का बहिष्कार किया*

* ग्लोबल न्यूज़**करगीरोड ग्राम पंचायत छेरकाबांधा के ग्रामीणों की समस्या हल होने की वजाय दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है वेलकम प्राइवेट डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के द्वारा जहरीला गंदा पानी आसपास के क्षेत्र को एवं खेतिहर जमीन को बंजर प्रदूषित कर रहा है यहां पर कई किसानों के खेत की फसल भी जल गई है फैक्ट्री के द्वारा उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है एवं फैक्ट्री से निकलने वाले धुवां से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं एवं गंदी बदबू के कारण रहना दुबर हो गया है हमारे ग्राम पंचायत के छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने जाते हैं जो बदबू की वजह से बीमार पड़ रहे हैं आसपास क्षेत्र में गंदा जहरीला पानी की वजह से हर वर्ष पशु पक्षी भी मर रहे हैं ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का प्रस्ताव पारित किया गया कि अगर उक्त फैक्ट्री के खिलाफ शासन प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम सभी समस्त ग्रामवासी विधानसभा चुनाव 2023 का बहिष्कार करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी उक्त बैठक में सरपंच उप सरपंच सचिव एवं ग्राम पंचायत छेरकाबांधा के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे उन्होंने प्रशासन के ऊपर आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की गई जिसकी शिकायत को लेकर सरपंच एवं ग्राम वासियों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को आज एक ज्ञापन सौंपा। सरपंच श्याम अवतार ने बताया कि हम लोग ग्राम सभा की बैठक करके प्रस्ताव पारित किए हैं कि इस वर्ष चुनाव2023 का बहिष्कार किया जाएगा इस संबंध में एक ज्ञापन आज हमने एसडीएम साहब कोटा को सौप है

Latest
*धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर*