अमरकंटक

*महिलाओं ने पुत्र प्राप्ति और उनके सुख शांति हेतु की आराधना *


**अमरकंटक ग्लोबल न्यूज़** – श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के अलावा प्रदेश व देश के अनेक जगहों पर आज संतान सांते के लिए महिलाए उपवास रहकर दिन में विधि विधान से भगवान शिव की आराधना , पूजन करती है ।
धार्मिक मान्यतानुसार महिलाए संतान सप्तमी के दिन संतान प्राप्ति और उनके सुख शांति , स्वास्थ , बुद्धि एवम उनके लंबे जीवन के लिए व्रत करती है ।
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है । पंडित वंदे महाराज ने बताया की कैलेंडर में आज तिथि षष्ठी दिख रही पर सुबह के ९.४६ के बाद सप्तमी तिथि लग जाने के कारण आज ही संतान सांते मनाया जा रहा । सप्तमी तिथि भगवान सूर्य को समर्पित है । इस दिन भगवान सूर्य और लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है । शिव पार्वती की प्रतिमा को सामने चौकी पर रखकर उनकी पूजा की जाती है । पूजन में नारियल , सुपाड़ी , धूप दीप , फल फूल इत्यादि वस्तुएं रख अर्पित करे । भगवान शिव को कलावा चढ़ाती है फिर अपने पुत्रों की कलाई में बांध देती है ताकि भगवान उनकी लंबी आयु के साथ ही साथ उनकी रक्षा भी करे । यह व्रत दोपहर तक कर लेना चाहिए ।

Latest
*अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है* *नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश*