Global news live
कांकेर

*सुघ्घर पढ़वईया योजना—-*

सुघ्घर पढ़वईया योजना—-
प्राथमिक शाला पी.व्ही.30 को मिला सिल्वर मेडल

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़//
राज्य सरकार की “सुघ्घर पढ़वईया” योजना के परिणाम घोषित कर दिए गए है।कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड में एक मात्र स्कूल प्राथमिक शाला पी.व्ही.30 का चयन सिल्वर मेडल सर्टिफिकेट में हुआ है।बताया गया है कि एससीईआरटी के आंकलन में प्राथमिक शाला पी.व्ही.30 को 80 फीसदी अंक मिले है।सुघ्घर पढ़वईया योजना में सिल्वर मेडल सर्टिफिकेट प्राप्त शाला को 25 हजार रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र 5अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में प्रदान की जायेगी। शासकीय प्राथमिक शाला पी.व्ही.30 के प्रधान अघ्यापक गणेश दास ने “सुघ्घर पढ़वईया” योजना में चयन के लिए दिये गए मापदंडों में पहले खुद ही अपने शैक्षणिक संस्थान का आंकलन किया।उसके बाद उन्होंने थर्ड पार्टी आंकलन के लिए आवेदन(चैलेंज)किया।जिसमे ब्लॉक स्तरीय “सुघ्घर पढ़वईया”जांच समिति द्वारा आंकलन किया गया। जिसके बाद एससीईआरटी रायपुर,डाइट कांकेर जिला से अधिकारी एवं संकुल समन्वयकों की टीम ने प्राथमिक शाला पी.व्ही.30 में आकर थर्ड पार्टी आंकलन किया।शाला को सिल्वर मेडल मिलने से शाला के प्रधान अध्यापक गणेश दास, शिक्षक गुरुदास बैनर्जी, सविता शोरी,शिक्षक साथी रंजीत कर,मनीष मिस्री, विपुला कर,कृष्ण पाल राणा,हेमलता गजेंद्र विवेक राय शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री महानंद बिस्वास,सदस्य विधान हालदार,भूपाल मंडल,अपु माझी,करुणा मंडल,सीमा मंडल,रूबी पाल,जगन्नाथ राय, सुब्रत मंडल,विकास मंडल आदि ने खुशी जाहिर किया है।
प्राथमिक शाला पी.व्ही.30 को मिला सिल्वर मेडल।

Latest news
*जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल* *अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी* *सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात*  *रमन लाल अग्रवाल ने किया देहदान*