Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*डेम में युवक की मिली लाश फैली सनसनी*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट***अमरकंटक के सावित्री सरोवर (डेम) में युवक का मिला शव,फैली सनसनी

मंगलवार से था लापता , मानसिक रूप से था अस्वस्थ ।
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के  सोनमुड़ा रोड पर स्थित सावित्री सरोवर (डेम) में गुरुवार सुबह लगभग 6.30 बजे एक युवक मुंह के बल औंधा पड़ा शव पानी के ऊपर किनारे कुछ लोगों द्वारा देख क्षेत्र में हड़कंप स मच गया । वार्ड पार्षद को खबर मिलते ही तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । मौके पर थाना प्रभारी एल बी तिवारी तथा उनकी टीम पहुंच शव को डेम से बाहर निकालकर जांच में लिया गया ।
पुलिस उपनिरीक्षक पी.एस. बघेल ने बताया कि मृतक की पहचान लव कोहली (27 वर्ष) पिता स्वर्गीय आंचल कोहली , निवासी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है । युवक अमरकंटक के बाराती वार्ड क्रमांक 4 में अपने चाचा अभिलाष कोहली , जो नर्मदा मंदिर के समीप पूजा-पाठ का कार्य करते हैं उन्हीं के साथ निवासरत था ।
यह बताया गया कि लव कोहली बचपन से मानसिक रूप से अस्वस्थ था , किंतु विगत कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति में सुधार देखा जा रहा था। इसी आधार पर परिजनों ने उसे बाहर जाने की अनुमति दी थी । मंगलवार से वह लापता था । गुरुवार सुबह शव मिलने के बाद परिजनों को सूचित किया गया ।
पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा । चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है ।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है  ।

Latest news
*माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक फिर टालने की मांग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र* *शारदा आश्रम से निकाली गई  भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा* * नर्मदा मंदिर ट्रस्ट पर विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने उठाए सवाल* *भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल हुए शिवरतन शर्मा* *बिलासपुर संभाग obc मोर्चा का सह प्रभारी बनाए गए आशीष जायसवाल* *गोपाल एवं  वास्तु पूजन महोत्सव संपन्न* *कोरबा में रमेश जायसवाल को मिली संगठन में बड़ी जिम्मेदारी* *विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ* *राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन*