Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़बेलगहना ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पुलिस ने अंधे कत्ल के आरोपी को किया गिरफ्तार*

*बेलगहना ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट*

चौकी बेलगहना थाना कोटा का मामला

*अंधे क़त्ल की गुल्थी सुलझी*

*घटना के बाद चंद ही घंटों में आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
*शराब के नशे में मृतक ने आरोपी को गाली गलौच किया जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया*
आरोपी – यशराज भानु उर्फ़ छोटा पिता संतराम भानु उम्र 20 वर्ष निवासी पहाड़बछाली चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर मामले  इस प्रकार से है कि दिनांक 04.08.25 को प्रार्थी गंगा बाई गंधर्व कोटवार निवासी पहाड़बछाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.08.2025 को मृतक छेदीलाल यादव को बृहस्पति बाई के घर मे किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना के सम्बन्ध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह  (भा.पु.से.) अवगत कराया गया जिनके दिशानिर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अर्चना झा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा  नुपूर उपाध्याय  महोदया के मार्गदर्शन में टीम गठित कर फारेंसिक टीम की उपस्थिति में घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया, प्रार्थी, गवाह की पूछताछ कर कथन लिया गया, दौरान विवेचना के संदेही यशराज भानु उर्फ़ छोटू को हिरासत मे लेकर बारीकी एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मृतक के पास आरोपी गया था जिसे शराब के नशे में मृतक ने माँ बहन की गाली दिया जिससे वो ग़ुस्से में आकर मृतक के घर में रखे टंगिया से गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया।तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरब एक टांगिया को आरोपी यशराज भानु उर्फ़ छोटा के निशांदेही पर गवाहों के समक्ष जप्तकर कब्जे पुलिस लिया गया,आरोपी यशराज भानु उर्फ़ छोटा के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर आरोपी यशराज भानु  को आज दिनांक 05.08.25 को विधिवत गिरप्तार किया गया, उक्त कार्यवाही में फॉरेन्सिक टीम, उप निरीक्षक राज सिंह,ASI भारतलाल राठौर, मोतीलाल सूर्यवंशी, HC 520 नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, अंकित जायसवाल, संदीप शर्मा का विशेष योगदान रहा ।

पकड़े गए आरोपी की फ़ोटो
Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*