Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में टैक्सी किराया सूची लागू*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक में टैक्सी किराया सूची लागू , पुलिस थाना और नगर परिषद अमरकंटक में जमा
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत इकाई अमरकंटक द्वारा यात्रियों की सुविधा , पारदर्शिता और मनमानी वसूली पर रोक लगाने के उद्देश्य से नई टैक्सी किराया सूची तैयार कर थाना अमरकंटक एवं नगर परिषद अमरकंटक में विधिवत रूप से जमा की गई है ।

टैक्सी यूनियन द्वारा जारी निर्देशानुसार , अमरकंटक क्षेत्र में संचालित सभी टैक्सी एवं यात्री वाहनों के चालकों को अपने-अपने वाहनों में किराया सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है  ताकि पर्यटकों एवं स्थानीय यात्रियों को यात्रा से पूर्व किराए की सही जानकारी प्राप्त हो सके ।

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था से न केवल यात्रियों का विश्वास बढ़ेगा बल्कि टैक्सी चालकों के बीच भी एकरूपता बनी रहेगी और किसी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी । साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी किराया संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा ।

नगर परिषद एवं थाना प्रशासन ने टैक्सी यूनियन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि किराया सूची के पालन से क्षेत्र में व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी । नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकेगी ।

इस पहल से अमरकंटक आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुरक्षित , सुगम और  न्यायसंगत परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है ।

Latest news

*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका*