छत्तीसगढ़रायपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

//क्या लोकतंत्र का चौथा स्तंभ केवल दिखावे भर का रह गया है,❓//

*रायपुर ग्लोबल न्यूज़ मनोज शुक्ला की रिपोर्ट**

देश में पत्रकारिता करना,वह भी बिना निश्चित सैलरी के,किसी आर्थिक युद्ध लड़ने जैसा है।एक फ्रीलांसर पत्रकार को रोज़ाना ख़बरों की तलाश में निकलना होता है,मगर बदले में न तो स्थायी आय मिलती है,न सामाजिक सुरक्षा।

निजी चैनल और अख़बार अपनी टीआरपी और रीडरशिप बढ़ाने के लिए फ्रीलांसरों का इस्तेमाल तो करते हैं,पर मेहनताना देने में पीछे हट जाते हैं। ज़मीनी पत्रकारिता करने वालों को पेट्रोल तक का खर्च अपनी जेब से उठाना पड़ता है। ऊपर से उपकरण, इंटरनेट, यात्रा और रिपोर्टिंग में लगने वाला समय सब कुछ बिना किसी तय पारिश्रमिक के होता है।

यह व्यवस्था पत्रकारों को धीरे-धीरे आर्थिक रूप से तोड़ देती है। कई पत्रकार कर्ज़ में डूब जाते हैं, तो कुछ को मजबूरी में पेशा छोड़ना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है: क्या लोकतंत्र का चौथा स्तंभ केवल दिखावे भर का रह गया है? क्या ईमानदारी से काम करने वाले पत्रकारों को यूं ही आर्थिक तंगहाली में जीना पड़ेगा?
ये हालात पत्रकारों की गरिमा और लोकतंत्र दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

Latest
*गर्मी में जल संकट से निपटने नगर पालिका तैयार, पेयजल व्यवस्था के विस्तार को मिली गति* *27 अगस्त को स्वच्छता दीदियों के सम्मान में आयोजित होगा विशेष समारोह* *रामचरित स्मरण के साथ ही धर्म संस्कृति का प्रसार* *भाटापारा के संत माता कर्मा एवं भगत सिंह वार्ड में ₹23.04 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *विधायक  जिलाध्यक्ष  हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा जी में किया जलाभिषेक* *51 किलोमीटर की विशाल पैदल कांवड़ यात्रा* *कोलकाता की श्रद्धालु  माया चांदवासिया ने मां नर्मदा को अर्पित की 51 मीटर चुनरी* *अमरकंटक में श्रावण की वर्षा प्रकृति का सौंदर्य और जनजीवन की चुनौतियां* *पुरानी पीढ़ी इंतजार में चली गई नई पीढ़ी आज भी कीचड़ में करहीकछार के आश्रित ग्रामों की सड़क कब बनेगी... *महामाया मंदिर गेट बना अखाड़ा भाजपा के दो पक्षआपस में भिड़े दोनों ने थाने में कराई FIR*