Global news live
बेलगहना

*रोटरी क्लब बिलासपुर के द्वारा बीहड़ जंगल में बैगाऔ के बीच पहुंचकर गर्म कपड़ों का वितरण किया गया है*

**ग्लोबल न्यूज बेलगहना से राकेश पांडे की रिपोर्ट** कुरदर के चीखला डबरी, छुइहा, सरगोड़ में आदिवासी महिलाओं, बुजुर्गों, अशक्त लोगो को 500 कंबल और छोटे छोटे बच्चो को 200 जैकेट, 200स्वेटर, कंटोप, गलाबंद बांटे गए कड़ाके की ठंड को देखते हुए ऐसी जगह गर्म कपड़ों का वितरण किया जाए जहां पर लोगों को सख्त जरूरत है रोटरी क्लब के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब के द्वारा प्रतिवर्ष गर्म कपड़ो वितरण किया जाता है ।हर वर्ष अचानकमार के अंदर के बीहड़ जंगलों में बैगा आदिवासी समाज के लोगो को वितरण करते रहे हैं इस वर्ष मनीष अग्रवाल, और राकेश पांडेय जी के अनुरोध पर रोटरी क्लब के द्वारा स्थान परिवर्तन कर कुरदर, उमरिया पंचायतो के अंतर्गत पड़ने वाले पहुंच विहीन ग्रामों में जाकर विकाश की मुख्य धारा से दूर रहने वाले बैगा, सोता, यादव परिवार के बीच जाकर उन्हें एक छोटी सी भेंट प्रदान की गई इसी बीच गांव में हाथी के आतंक से ग्रसित परिवार से भी मुलाकात किए। वन भ्रमण कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सचिव पवन नमोतिया, राकेश सक्सेना, राजीव भारद्वाज, सतीश शाह, सुधा शर्मा, सुनीता अग्रवाल, करन अग्रवाल, यादवेंद्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राकेश पांडेय सामिल रहे।

Latest news