Global news live
पंखाजूर

*रेप पीड़ित बेटी के साथ पिता थाने के लगाता रहा चक्कर, दो दिन बाद पुलिस ने अपराध किया दर्ज,*



बिप्लब कुण्डू–रिपोर्ट

पखांजुर$$ग्लोबल न्यूज़
एक पिता ने अपनी बेटी की सहेली के साथ दुष्कर्म किया. रेप पीड़ित नाबालिग अपने पिता के साथ जब गोंडाहूर थाने पहुंची तो पुलिस ने संवेदनहीनता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ तुरंत केस दर्ज नहीं किया और दो दिन तक घुमाते रहे. इसके बाद पीड़ित परिवार ने पखांजूर थाने में गुहार लगाई, जिसके बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
बेटी की नाबालिग सहेली से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सहेली के पिता की हवस का शिकार बनी नाबालिग जब इसकी शिकायत करने थाने पहुंची तो पुलिस तत्काल एफआईआर दर्ज करने की बजाए टाल मटोल करती रही. जिसके लिए नाबालिग के परिजन दो दिनों तक गोंडाहूर थाने के चक्कर काटते रहे. इसके बावजूद केस दर्जन नहीं किया गया पीड़ित नाबालिग के पिता ने इसकी शिकायत पखांजूर एसडीओपी से की. जिसके बाद थाने की पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया. आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.

बेटी की नाबालिग सहेली से दुष्कर्म:
बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना 19 जून को हुई. 16 वर्षीय बालिका पीवी 17 में रहने वाली अपनी सहेली के घर गई थी. दरवाजे पर आवाज लगाने पर सहेली के पिता बाहर आए. इस दौरान घर में कोई नहीं था. जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी नाबालिग को खींचकर घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस घटना व आरोपी से मिली धमकी के चलते नाबालिग मदद के लिए चीख पुकार भी नहीं मचा पाई. घटना के बाद बालिका डरी सहमी रोते हुए आरोपी के घर में ही बैठी रही.

काफी देर तक बालिका जब घर नहीं पहुंची तो उसकी छोटी बहन उसे तलाश करते हुए उसकी सहेली के घर पहुंची. जहां बड़ी बहन को उस अवस्था में देखकर चीखने लगी. आसपास लोग जमा हुए, बालिका को वहां से बाहर निकला और इसकी जानकारी उसके मां पिता को दी गई।
पखांजूर पुलिस की संवेदनहीनता:
घटना के दूसरे दिन बालिका पिता के साथ गोंडाहूर थाने पहुंची. लेकिन वहां मौजूद पुलिस मामले में बिल्कुल भी संवेदनशीलता नहीं दिखाई. परेशान हो पीड़ित परिवार ने पखांजूर एसडीओपी से इसकी शिकायत कर दी. पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद 22 जून को पुलि ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया. आरोपी को गिरफ्ता कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*