mungeli

मुंगेली जिले को मिलेगी सिटी बस की सौगात

*मुंगेली जिले को मिलेगी सिटी बस की सौगात जिम्मा बिलासपुर नगर निगम को*
मुगली विधायक पुन्नूलाल मोहले की मांग पर राज्य शासन ने दी स्वीकृति जिले में अर्बन सर्विस सोसायटी का गठन तो हुआ है लेकिन सोसाइटी का पंजीयन सिटी बसों के संचालन को लेकर नहीं हुआ है इस कारण बसों के चलाने का जिम्मा बिलासपुर नगर निगम को दिया गया है नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश के बाद नगर निगम बिलासपुर ने 10 नई बसों की मांग राज्य शासन से की है आम जनता को परिवहन की सुविधा देने के लिए राज्य सरकार प्रदेश के शहरों में सिटी बसें चला रही है स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले ने जिले में भी सिटी बसों का संचालन करने की मांग राज्य शासन से कुछ महीने पहले की थी विधायक महोदय ने कहा था कि जिले में लोग आने जाने के लिए प्राइवेट बसों से आना-जाना करते हैं, लोगों को हर दिन दोगुना किराया का भुगतान करना पड़ रहा है मुख्य रूप से मुंगेली से लोरमी मुंगेली से पथरिया बिलासपुर मार्ग समेत अन्य मार्गों पर दो-दो सिटी बसें चलाई जाती है तो इस क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगा शासन ने विधायक की मांग पर बिलासपुर नगर निगम को सिटी बस चलाने के लिए दिया जिम्मा

Latest
*कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है*