कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*खनिज तस्कर जिले में मासूम बच्चों के लिए खोद रहे हैं मौत का गड्ढा*

**ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

///कोंडागांव///
*खनिज तस्कर जिले में मासूम बच्चों के लिए खोद रहे हैं मौत का गड्ढा*

-महज 15 दिनों पहले घटी घटना से भी सबक नहीं ले रहे हैं खनिज तस्कर

कोंडागांव -जिले मे गौड खनिज उत्खनन करने वाले खनिज तस्कर इतने बेखौफ़ है कि जिला मुख्यालय में हफ्ते भर पहले ही हुई गड्ढे में डूब कर मासूम बच्चे की मौत से भी सबक नहीं ले पा रहे हैं, अंधाधुन अवैध गौण खनिज उत्खनन के चलते मनमानी तरीके से कहीं पर भी उत्खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं वहीं जिले मे खनिज माफिया अवैध गौड खनिज उत्खनन करते इतने बेखौफ़ है कि 15 से 20 फिट जमीन के निचे खुदाई करने मे भीं गुरेज नहीं करते

—एक तरफ खनिज माफिया करवा रहा उत्खनन , दूसरी तरफ उन गड्ढे में डुबकी लगाते दिखे मासूम बच्चे—

ऐसा ही एक नजारा कोंडागांव जिले से लगे कोपाबेड़ा में नजर आया जहाँ एक खनीज माफिया के द्वारा बाकायदा चेन माउंटेन का प्रयोग करते हाइवा गाड़ियों से गौड खनिज उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था बड़ी बात यह थी कि एक तरफ खनिज माफिया की उत्खनन मशीन चल रही थी तो वहीं पर उस मशीन के खुदाई से निर्मित गड्ढे में नव ननिहाल मासूम बच्चे डुबकियां लगा रहे थे जिसकी सूचना राहगीरों के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों व मीडिया कर्मियों को दी गई, वहीं सूचना पर राजस्व विभाग के आला अधिकारी अमला सहित मौके पर पहुंचा था बताया जा रहा है कि  उक्त भूमि रूप राय पिता मेहतर का  है वहीं उक्त गड्डा जिस पर बच्चे नहा रहे थे वों  गड्डा खनिज परिवहन करने वाले भू माफिया के द्वारा बर्तन धोने के लिए खोदा गया था बड़ी बात यह है कि खनिज उत्खनन के दौरान भी छोटे बच्चे उस गड्ढे में डूबकीया लगा लग रहे थे जहाँ उन्हें रोकने वाला भी कोई नहीं था जिसके चलते बड़ी घटना की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता था।
  मौके पर पहुंची डिप्टी कलेक्टर रश्मि पोया ने बताया कि मामले पर जांच की जा रही है नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

Latest
*कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है*