Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाहीसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रयासों से स्वीकृत हुए तीन सड़कें*

कोटा विधानसभा क्षेत्र विधायक अटल श्रीवास्तव

*जीपीएस ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट@****गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रयासों से स्वीकृत हुए तीन सड़क निर्माण कार्य
रानीझाप से खोडरी स्टेशन सड़क शामिल
गौरेला-पेंड्रा। क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए विधायक माननीय अटल श्रीवास्तव जी के निरंतर प्रयासों से गौरेला-पेंड्रा में तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजनाओं को स्वीकृति मिल गई है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई गति मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है उनमे सबसे महत्वपूर्ण वर्षों से लंबित ग्राम रानीझाप से खोडरी रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग  इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर 156 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे  इस मार्ग के बनने से पेंड्रा से खोदरी की दूरी लगभग तीन किलोमीटर कम होगी एवं लगातार बंद रहने वाले रेलवे फाटक से भी निजात मिल सकेगा इसका निर्माण  पीडब्ल्यूडी से होगा दूसरी सड़क पकरिया मेन रोड से चिकनियाटोला मार्ग  इस सड़क के निर्माण पर 151 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्य सीआरआरडीए के माध्यम से संपन्न किया जाएगा एवं तीसरी सड़क पिपरखुँटी से बासीनटोला मार्ग  इस सड़क के लिए 166 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य सीआरआरडीए के अंतर्गत किया जाएगा।विधायक अटल श्रीवास्तव ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये सड़कें न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए यातायात को आसान बनाएंगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा क्षेत्र के समग्र विकास की रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य जारी रहेगा  उक्त जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी सहित स्थानीय नागरिकों ने भी सड़क निर्माण पर खुशी जताई और कोटा  विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*