Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पुलिस की बड़ी कामयाबी 24 घंटे के अंदर हत्या का आरोपी गिरफ्तार*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

———————————————————

*अमगंवा में लकड़ी के विवाद में किसान की हुई  हत्या

*24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक थाना क्षेत्र के ग्राम अमगवां में लकड़ी के रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है । अमरकंटक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी  अनुसार अपराध पंजीबद्ध किया गया है । फरियादी सूचनाकर्ता बती बाई पति रामधारी सिंह गोंड उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम अमगवां , थाना अमरकंटक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।

फरियादी ने बताया कि उनके पति रामधारी सिंह गोंड पिता फूंदेलाल सिंह गोंड उम्र 56 वर्ष दिनांक 31 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 7 बजे अपनी पत्नी के साथ खेत की मेड़ पर पड़े एक सूखे पेड़ को काटने गए थे । रामधारी सिंह लोहे की टांगी (कुल्हाड़ी) से पेड़ को चीर-फाड़ रहे थे । सुबह करीब 8 बजे बती बाई लकड़ी का छिलका (चैली) लेकर घर लौट आईं ।
करीब सुबह 10 बजे जब वे दोबारा खेत पहुंचीं तो देखा कि उनके पति लकड़ी के ऊपर मृत अवस्था में पड़े थे । उनके सिर के पीछे गर्दन के बाईं ओर गले तथा पीठ के पीछे बाईं तरफ धारदार हथियार से गंभीर वार किए गए थे । प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट था कि धारदार टांगी/कुल्हाड़ी से मारपीट कर उनकी हत्या की गई है ।
घटना की सूचना पर अमरकंटक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की और मामले में अपराध कायम किया ।
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही पुरुषोत्तम सिंह पिता ईश्वर सिंह गोंड निवासी ग्राम अमगवां को दस्तयाब कर पूछताछ की । पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि खेत के रास्ते में लकड़ी होने से उसे परेशानी हो रही थी । इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने लोहे की कुल्हाड़ी से रामधारी सिंह की हत्या कर दी ।
अमरकंटक पुलिस ने इस अंधी हत्या का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।

Latest news
*अमरकंटक के उद्गम स्थली में हुई झमाझम बारिश* *अमरकंटक नर्मदा मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर प्रज्ज्वलित हुईं 82 अखंड ज्योतियां* *हिंदू नव वर्ष 2026, बृहस्पति होंगे साल के राजा मंगल होंगे मंत्री-ज्योत्षी* *बिलासपुर नसबंदी कांड डॉ. गुप्ता को 2 साल जेल 5 आरोपी बरी* *हाईकोर्ट बिलासपुर का मामला, जिला प्रशासन कोंडागांव कर रहा अनदेखा* *अमरकंटक नगर परिषद द्वारा चलाया जा रहा  स्वच्छता अभियान* *सामूहिक विवाह का आयोजन सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ*  *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह* *अमरकंटक में नर्मदा परिक्रमा हेतु देशभर से उमड़े श्रद्धालु * *अमरकंटक के कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहवर्धक*