Global news live
करगी रोड कोटा

करगी रोड कोटा निरंजन केसरवानी कॉलेज के स्वयंसेवकों ने शिक्षा रोजगार में नहीं रहने वाले युवाओं का किया सर्वे



*निरंजन केशरवानी कॉलेज के स्वयंसेवकों ने औपचारिक शिक्षा या रोजगार में नहीं रहने वाले युवाओं का किया सर्वेक्षण*

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा जिला संगठक डॉ. संजय तिवारी तथा प्राचार्य बी. एल. काशी के मार्गदर्शन में कोटा विकासखंड के ग्राम अमने एवं कोटसागरपारा में औपचारिक शिक्षा या नियमित रोजगार में नहीं रहने वाले युवाओं का सर्वेक्षण किया गया.

कार्यक्रम अधिकारी शितेष जैन ने डोर टू डोर सर्वे कार्य में स्वयंसेवकों के साथ जाकर इस राष्ट्रीय अभियान में भागीदारी करते हुए बताया कि 15 वर्ष से 29 वर्ष के युवाओं के सर्वेक्षण के माध्यम से भारत सरकार देश के युवाओं की शिक्षा का स्तर, विभिन्न प्रकार के कार्यों में उनकी संलिप्तता, वैवाहिक स्थिति, घर में आय का साधन, वेतन के लिए काम की तलाश, किस प्रकार के कार्य में उनकी रुचि है, क्या स्वरोजगार के लिए कोई योजना बनाई जा रही है, क्या बैंक ऋण के लिए प्रयास किया गया है आदि जानकारियों को एकत्रित कर औपचारिक शिक्षा और रोजगार में नहीं रहने वाले युवाओं के लिए विशेष योजना तैयार कर रही है ताकि उन युवाओं के लिए रोजगार मूलक कार्य प्रारंभ किए जा सकें जो उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुकूल हों, जिससे कि भारत और अधिक मजबूत तथा आत्मनिर्भर बन सके. अमने के ग्रामवासियों के सहयोग से इस सर्वेक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने में स्वयंसेवक मोहन वैष्णव, सुहानी जायसवाल, अंजली गुप्ता श्वेता गुप्ता, रितेश, लक्ष्मीनारायण, कैलाश, याशिता तथा दुष्यंत धुलिया की सराहनीय भूमिका रही.


Latest news
*अमरकंटक मंडलम कांग्रेस की वार्ड कमेटी बैठक संपन्न* *भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल* *अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद*