छत्तीसगढ़बेलगहनासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*झोलाछाप डाक्टर को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*बेलगहना ग्लोबल न्यूज ब्यूरो*

चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

*झोलाछाप डाक्टर को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*चिकित्सा उपचार पात्रता न होने पर भी गलत ईलाज करने से हुई थी दो बच्चों की मौत*
धारा 105 BNS
आरोपी
दीपक गुप्ता उर्फ़ चिंटू गुप्ता पिता केदारनाथ गुप्ता उम्र 37 वर्ष निवासी टेंगनमाडा करवा चौकी बेलगहना चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर 

मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.07.2024 को प्रार्थी जब्बार अली निवासी करवा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.07.2024 को ग्राम टेंगनमाडा के झोलाछाप डाक्टर चिंटू गुप्ता के द्वारा गलत ईलाज से प्रार्थी के दोनों पुत्र इरफ़ान अली उम्र 13 वर्ष व इमरान अली उम्र 14 वर्ष की मृत्यु हो गई हैं उपरोक्त  सूचना पर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर जाँच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया  मर्ग जाँच के दौरान FSL रिपोर्ट, हिस्टोपैथोलीजिकल रिपोर्ट प्राप्त होने पर सम्पूर्ण जाँच पर आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ़ चिंटू गुप्ता के द्वारा बिना वैध चिकित्सा लाइसेंस के ईलाज करने से बच्चों की मौत होने से आरोपी के विरुद्ध धारा 105 BNS अपराध धारा सदर अपराध घटित करना पाए जाने पर दिनांक 16.04.2025 को धारा 105 BNS कायम कर  वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक महोदय  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया, जिनके परिपालन में श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ चिंटू गुप्ता पिता केदारनाथ गुप्ता उम्र 37 वर्ष निवासी टेंगन माडा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर को आज दिनांक 16.04.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया हैँ उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप  भावेश शेंडे, सउनि भरत राठौर, आरक्षक तरुण केशरवानी की विशेष भूमिका रही।

Latest
*नागपंचमी पर्व पर संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस* *बार कौंसिल ऑफ इंडिया में रतनपुर का गौरव आलोक गुप्ता अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत* *हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप* *8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *अमरकंटक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर महामाया मंदिर में VIP दर्शन शुरू* *16 अगस्त को रतनपुर में क्वीन्स ऑफ रतनपुर समूह द्वारा सावन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया*