Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मध्याह्न भोजन की जांच के लिए भाटापारा पहुंची टीम*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट***

भाटापारा 21 मार्च/सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की जांच के लिए बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक के नेतृत्व में एक टीम भाटापारा पहुंची। टीम ने स्थानीय आईआर विद्यालय में ब्लॉक के सभी स्कूलों से जुड़े आंकड़े जुटाने का काम शुरू किया। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, भोजन की खपत और अन्य पहलुओं पर पिछले पांच वर्षों के आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। मध्याह्न भोजन योजना सरकारी शिक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है। इसलिए इसकी समीक्षा को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। जांच के नतीजों को लेकर भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में बीईओ रामजी पाल ने बताया कि यह रूटीन जांच की सामान्य प्रक्रिया है। सभी स्कूलों के आंकड़ों का एकीकरण किया जा रहा है, जिसमें समय लगेगा।

Latest news
*भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल* *अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी*