Global news live
बिलासपुर

*मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित*

बिलासपुर से राजेश वर्मा के रिपोर्ट

बिलासपुर, 25 अगस्त 2023/जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के अंतर्गत शिक्षित युवाओं से 15 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इस योजना के तहत शिक्षित युवक-युवतियों को विनिर्माण उद्यम हेतु 25 लाख रूपए, सेवा हेतु 10 लाख रूपए एवं व्यवसाय हेतु 2 लाख रूपए की ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी होने के साथ ही न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। सामान्य वर्ग के पुरूष की आयु आवेदन की तिथि को 18 से 35 वर्ष के मध्य होना चाहिए और अन्य वर्गों हेतु अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3लाख रूपए से अधिक नहीं होना चाहिए। इच्छुक आवेदक निर्धारित आवेदन प्रपत्र कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल से प्राप्त कर सकते हैं।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख रूपए तक, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित आवेदकों को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 15 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपए तक एवं अनुसूचित जाति तथा जनजाति के आवेदक को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपए तक के मार्जिन मनी अनुदान की पात्रता होगी। आवेदक अपना आवेदन पत्र 15 सितंबर 2023 तक मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक श्री सुनील पाण्डेय (मो.नं.-7898609895), प्रबंधक श्री नरेन्द्र साहू (मो.नं.-8319989622) एवं कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07752-250082-83 से संपर्क कर सकते हैं।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*