*लोकतंत्र को मजबूत बनाने मतदाताओं ने दिखाया उत्साह मतदान शांति पूर्ण संपन्न*

*कोटा ग्लोबल न्यूज हरीश चौबे की रिपोर्ट*
*कोटा ग्लोबल न्यूज*लोकतंत्र को मजबूत बनाने मतदाताओं ने दिखाया उत्साह मतदान शांति पूर्ण संपन्न* * **एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय एवं कोटा थानेदार रजनीश सिंह ने दिनभर पेट्रोलिंग एवं निगरानी रखी कोटा क्षेत्र के मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान करने में पुलिस विभाग की भूमिका सराहनी रही ** ।लोकसभा चुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में मतदाता सुबह 7 बजे के पहले से ही कतारबद्ध होकर मतदान हेतु अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिये। दोपहर 2:00 बजे के बाद मौसम सुहाना हुआ एवं बारिश भी हुई मतदाताओं को कुछ राहत मिल गर्मी से मतदाताओं को मतदान केंद्रों में दी गई सुविधाओं की वजह से मतदान करने लोगों का उत्साह बना रहा। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री अभय ए महाजन मतदान की प्रक्रिया का जायजा लेते रहे अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। युवा मतदाता, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं सहित विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी मतदाताओं ने भी मतदान किया। कोटा विधानसभा के ग्राम करका सहित अन्य गांवो के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी मतदाताओं ने मतदान कर लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान दिया। मतदान के बाद सेल्फी भी लेते रहे मतदाता -मतदान केंद्रों में अनेक स्थानों पर सेल्फी जोन बनाया गया था। मतदान करने के पश्चात् अनेक मतदाताओं ने सेल्फी लेकर अपनी फोटो जगह-जगह शेयर की और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी देने का प्रमाण प्रस्तुत किया।वेबकास्टिंग से मतदान केंद्रों की होती रही निगरानी मतदान केंद्रों की लाइव स्थिति जानने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। जिले में कुल 763 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की गई। -महापर्व का तीसरा चरण का आज वोटिंग सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया गया मतदान केंद्रों में पानी एवं दवाई की व्यवस्था भी प्रशासन के द्वारा की गई लोकसभा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने में कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा तहसीलदार,पुलिस प्रशासन एवं जवान रहे अलर्ट भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार निर्वाचन की गतिविधियों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराया गया एवं सीसी कैमरा के निगरानी में चुनाव संपन्न शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था जिसमें मतदाता मत का प्रयोग करने के बाद सेल्फी लेकर लोगों को जागरुक करते नजर इस बार दिनभर मतदान केंद्रों मैं महिला एवं बुजुर्गों की भीड़ लगी रही इस बार मतदान केंद्रों में टेन्ट भी लगाया था लगाया गया था महिलाओं एवं युवा मतदान करने में रुचि दिख रही थी।










