उत्तर प्रदेश ग्लोबल न्यूज वेबप्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*संगम के विभिन्न घाटों पर वैज्ञानिक ने श्रद्धालुओं के बीच जांचा गंगा जल का तापमान*

*प्रयागराज ग्लोबल न्यूज राम आसरे की रिपोर्ट******गंगाजल में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पनप ही नहीं सकता

लाखों लोगों के बीच पद्मश्री डॉक्टर अजय सोनकर ने गंगा जल पीकर दिखाया

यह बैक्टीरिया पानी के 20 डिग्री सेल्सियस तापमान से कम होने पर पूरी तरह निष्क्रिय रहता है

महाकुम्भ के दौरान गंगा जल का तापमान 10 से 15 डिग्री ही रहा

संगम के विभिन्न घाटों पर वैज्ञानिक ने श्रद्धालुओं के बीच जांचा गंगा जल का तापमान

20 डिग्री सेल्सियस तापमान से कम होने पर खुद को बढ़ा नहीं सकता ये रोगाणु

प्रयागराज। महाकुम्भनगर, गंगा के पवित्र जल को लेकर फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की उपस्थिति के दावों पर आज बड़ा खुलासा हुआ है। पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ. अजय सोनकर ने अपनी प्रयोगशाला में गंगा जल को लेकर कई महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाले हैं। इसके अलावा लाखों श्रद्धालुओं के सामने वैज्ञानिक ने गंगा जल पीकर भी दिखाया। यह भी साबित किया कि इसमें ऐसा कोई हानिकारक बैक्टीरिया नहीं है, क्योंकि गंगा जल की विशेषता और मौजूदा तापमान इसे बैक्टीरिया के विकास के लिए अनुपयुक्त बनाते हैं। डॉक्टर अजय ने बताया है कि सबसे बड़ी बात तो ये है कि फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पानी के 20 डिग्री सेल्सियस तापमान से कम होने पर पूरी तरह से निष्क्रिय रहता है। जबकि पूरे महाकुम्भ के दौरान गंगा जल का तामपान 10 से 15 डिग्री तक ही रहा है। संगम के विभिन्न घाटों पर वैज्ञानिक ने श्रद्धालुओं के बीच गंगा जल का तामपान भी जांचा। इसी के साथ यह जानकारी दी कि 20 डिग्री सेल्सियस तापमान से कम होने पर यह बैक्टीरिया खुद को बढ़ा ही नहीं सकता है।
   पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ. अजय सोनकर के अनुसार फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया 35 से 45 डिग्री सेल्सियस के तापमान में पनपता है। जबकि महाकुम्भ के दौरान गंगा जल का तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा है। जो इसे निष्क्रिय बनाए रखता है।
   यह बैक्टीरिया 20 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान में खुद को मल्टीप्लाई नहीं कर सकता है। महाकुम्भ के दौरान संगम जल का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया था। ऐसे में इसके सक्रिय होने की कोई संभावना ही नहीं है।
    गंगा जल अपने विशेष गुणों के कारण सदियों से शुद्ध माना जाता रहा है। वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट है कि मौजूदा ठंडे जल में फीकल कोलीफॉर्म जीवित रहना संभव नहीं है। डॉ. अजय सोनकर ने कहा है कि गंगा जल स्नान व आचमन के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। इसके अलावा यह गंगा जल हमारे शरीर के विभिन्न रोगाणुओं को ठीक करने में भी मदद करता है।

Latest news
*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगांव में शाला प्रवेश उत्सव मनाया* *डॉ अतुल कुमार सोनी पीएचडी की उपाधि से सम्मानित* *पर्यावरण के साथ लोगों का खिलवाड़ पेड़ों पर किले ठोक कर लगाया जाता है बोर्ड* *माध्यमिक शाला बिटकुली में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न* *लोकबंद  अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार * *गंज स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव व न्योता भोज का कार्यक्रम* *भाटापारा सेमरिया मार्ग के लिए 13 करोड रुपए की स्वीकृति शिवरतन की पहल पर* *नगर पालिका परिषद द्वारा कर्मचारियों को रेनकोट वितरण* *पूजा अर्चन के साथ संपन्न हुई पौधारोपण कार्यक्रम* *शिक्षकों के द्वारा विसंगति पूर्ण युक्तिकरण का विरोध*