Global news live
कोरबा

*दैहिक शोषण करने वाला आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार*

कोरबा संवाददाता दिव्येदु मृधा की रिपोर्ट

शादी का झांसा देकर लगातार 05 वर्षों तक युवती का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से किया गिरफ्तार

घटना के बाद से शातिर आरोपी फरार होकर अपना ठिकाना बदलकर कर पुलिस को कर रहा था गुमराह

कोरबा — दिनांक 27.04.2023 को युवती थाना कोतवाली उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि धरमपाल सिंह उर्फ विकास सिंह नामक युवक तुमसे शादी करूंगा कहकर वर्ष 2018 से मुझे जान से मारने की धमकी देते हुये जबरन मेरे साथ बलात्कार किया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध क्रमांक – 277 / 2023 धारा-376, 506 भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण को अवगत कराया गया, पुलिस अधीक्षक ने आरोपी जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी । शातिर आरोपी पुलिस से बचने के लिये लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी की पता तलाश हेतु मुखबीर तैनात किया गया था कि दिनांक 31.05.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि आरोपी धरमपाल सिंह उर्फ विकास सिंह सिरगिट्टी, बिलासपुर में है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना किया गया जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी धरमपाल सिंह उर्फ विकास सिंह पिता यज्ञ नारायण सिंह को सिरगिट्टी, जिला – बिलासपुर से घेरा बंदी पकड़े जिससे पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करने पर विधिवत हिरासत में लेकर थाना कोतवाली कोरबा लाया गया जहां आरोपी को दिनांक 01.06.203 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में स.उ.नि. साहूकार खांडेकर व आर. सुरेश ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही ।

Latest news
*अमरकंटक नगर पालिका का अवैध कब्जे पर का चला बुलडोजर* *भुंडा कोना हनुमान मंदिर के पास  बोलेरो  पलटी 04 लोग हुए घायल * *विप्र सेवा संघ एवं सर्व समाज के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव पर निकल गई भव्य शोभा यात्रा* *किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण* *जिले की 33 सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन* *ग्राम मथनीबेड़ा में अस्मिता परियोजना का शुभारंभ* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक* *लालसोट महिला मंडल द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम* *सिविल अस्पताल में जरूरी है सुरक्षा गार्ड अश्वनी शर्मा* .*भारतीय जनता पार्टी के द्वारा डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई*