Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा मे खिला कमल, अध्यक्ष सहित 25 पार्षद निर्वाचित हुये*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****भाटापारा मे खिला कमल, अध्यक्ष सहित 25 पार्षद निर्वाचित हुये*

*नगपा अध्यक्ष प्रत्याशी अश्विनी शर्मा विजयी होने पर भाटापारा के मातृभूमि को दंडवत प्रणाम किया*

भाटापारा 15 फरवरी/नगरीय निकाय चुनाव  के गिनती के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया  प्रदेश कि सबसे बडी नगपा भाटापारा मे भाजपा के अध्यक्ष  प्रत्याशी अश्विनी शर्मा ने  7448 मतों से विजयी हासिल कि भाजपा को कुल 20235 वोट मिले वही कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंदी सतीश अग्रवाल को 12787 वोट प्राप्त हुये गौरतलब है कि अश्विनी शर्मा मतगणना के शुरुआत से ही अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे चल रहा था जो अंत मे 7448 वोटों के जीत के मुहावयने पर आकर खत्म हुईं वही भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी अश्विनी शर्मा को प्रायः प्रायः  अधिकतर वार्डो से जीत हासिल हुई है

*जीत हासिल करते ही भाटापारा के मात्रभूमि को दंडवत प्रणाम किया*

नगपा अध्यक्ष प्रत्याशी अश्विनी शर्मा ने भारी मतों से जीत हासिल कर मतगणना स्थल से ही निकलते ही भाटापारा मातृभूमि के पावन धरा को दंडवत नमन करते हुये प्रणाम किया  एवं नगपा अध्यक्ष के रुप मे सुनहरा अवसर देने पर नगरवासियों का हृदय से आभार जताया एवं अपनी इस जीत को नगरवासियों व भाजपा  कार्यकर्ताओं कि जीत बताया

*कुल 31 पार्षदों मे 25 बीजेपी पार्षद चुनकर आये है*

गौरतलब है कि नगपा मे भाजपा का सत्ताशासन अध्यक्ष के साथ साथ भाजपा पार्षदों के प्रचंड बहुमत के साथ साथ नगपा मे काबिज हुई है जिसमे कांग्रेस से 5 पार्षद व 1 निर्दलीय जीतकर आये है

*शहर के चहुंमुखी विकास कि संभावना बढी*

लगभग 20 वर्षों के अधीक समय के बाद प्रदेश के सबसे बडी नगपा मे सामान्य सीट से सत्तापक्ष का सीधे तौर पर प्रत्यक्ष प्रणाली के जरिये नगपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के रुप नगर पालिका के सत्ता मे काबिज हुये है व पूर्ण बहुमत से पार्षद भी चुनकर आये है जिसके अब आने भाटापारा के चहुंमुखी विकास कि संभावनाएं प्रबल हो गई है जो कि बीते 5 आपसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण शहर का विकास थम सा गया था परंतु अब वह विकास भाजपा के सामूहिक नेतृत्व से तीव्र गति से  विकास होने कि संभावनाऐ बढ गई है वही रविवार 16 फरवरी को भाजपा के नगपा मे ऐतिहासिक जीत पर सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय से आभार रैली निकाली जाएगी

       *भाजापा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा*

  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि  प्रदेश कि सबसे बडी नगरपालिका मे नगरवासियों ने अध्यक्ष व पार्षदों को पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा के नेतृत्व को नगपा के सत्ता मे काबिज कराया उसके लियें नगरवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक आभार है

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*