अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में जालेश्वर मार्ग निर्माण कार्य ऐतिहासिक प्रगति पर*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

10 से 15 दिनों में सड़क पूरी तरह बनकर होगी तैयार – ब्रजेश पांडेय



अमरकंटक — मां नर्मदा  की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में लंबे समय से प्रतीक्षित जालेश्वर मार्ग निर्माण कार्य अब ऐतिहासिक रूप से प्रगति पर है । वर्षों से बहुप्रतीक्षित इस मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में पहुंच चुका है और आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर सड़क पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी ।
नगर परिषद के उपयंत्री ब्रजेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में मार्ग निर्माण की सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाओं को दूर किया गया । विशेष रूप से मार्ग की भारी चढ़ाई को कम कर सड़क को सुगम एवं सुरक्षित स्वरूप प्रदान करने का कार्य किया गया जिससे यह मार्ग क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक महत्व का बन गया है ।
उन्होंने बताया कि वन विभाग से एनओसी प्राप्त होने के बाद डैम निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा । सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद अब जालेश्वर मार्ग पर बस एवं ट्रक जैसे बड़े वाहन भी आसानी से आवागमन कर सकेंगे  जिससे क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को बड़ी सुविधा मिलेगी ।

जालेश्वर मार्ग धार्मिक , पर्यटन एवं स्थानीय आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है । पूर्व में मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण श्रद्धालुओं , पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था  लेकिन अब निर्माण कार्य तेजी से पूर्णता की ओर बढ़ने से क्षेत्रवासियों में उत्साह एवं खुशी का वातावरण है ।
निर्माण कार्य के दौरान सड़क की मजबूती , चौड़ीकरण , जल निकासी व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है । मार्ग तैयार होने के बाद जालेश्वर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर , सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा ।

नगर परिषद के सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बताया कि इस मार्ग निर्माण कार्य को अमरकंटक क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है । नगर के प्रबुद्धजनों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया है । लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण पूर्ण होने से अमरकंटक के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को नई गति मिलेगी साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा ।

Latest
*अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है* *नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश*