जशपुर

*मुख्यमंत्री साय के गृह ग्राम  बगिया में  सुशासन का सीधा फायदा जनता जनार्दन को मिल रहा है*

जशपुर ग्लोबल न्यूज ब्यूरो*:- हमारे प्रदेश के मुखिया   विष्णुदेव साय  के निवास पर संचालित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय गृह ग्राम बगिया से आज जशपुर सहित अन्य जिलों जैसे रायगढ़, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर आदि  सुदूर क्षेत्र की जनता को सुशासन का सीधा फायदा मिल रहा है।कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अनर्गल आरोप लगा कर बदनाम करने का जो असफल षड्यंत्र है मुझे हास्यास्पद प्रतीत होता है, क्योंकि जो पत्र  अमित शाह  को लिखा गया है उसमें न किसी का नाम है और पता है जो स्वयं में एक साक्ष्य है पत्र षड्यंत्र का।

इस षड्यंत्रकारी संदर्भ में प्रदेश मंत्री,भारतीय जनता पार्टी और अखिल भारतीय “घर वापसी” प्रमुख  प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि सीएम कैंप के नीज  सहायक पर गंभीर आरोप निराधार है प्रदेश में आज भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रतिबद्धता से लड़ रहे हमारे  जनजातीय मुख्यमंत्री के दूरगामी सोंच एवं अतुलनीय सहजता ने प्रदेश की जनता का मन जीत लिया है उनके द्वारा किया जा रहा जनहित का कार्य पूरे छत्तीसगढ़ में धूम मचा रहा है। और सभी कार्य साय साय हो रहे हैं इसको भ्रष्टाचार के अगुआ रहे पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल पचा नहीं पा रहे हैं । हास्यास्पद बात तो यह है कि जो पूर्व मुख्यमंत्री  बेनामी पत्र की प्रतिलिपि पाकर गृहमंत्री को पत्र लिखकर कैम्प कार्यालय बगिया को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है वह अपने कारनामे भूल गये है क्या
      कैम्प कार्यालय बगिया द्वारा क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्यगत परेशानियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के सभी प्रकार की सेवाएं निरंतर प्रदाय की जा रही हैं। रही बात निज सहायक की तो उन्हें मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं बड़े सौम्य व्यक्ति है और उनके द्वारा भी क्षेत्र की जनता के लिए बेहेतरिन कार्य के लिए पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं

Latest
*उगते सूरज को अर्घ्य उमड़ा जन सैलाब* *जिले मे जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन* *सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने की पूजा-अर्चना* *आत्मीयता और अपनत्व के संग  भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकट लाल अग्रवाल का जन्मदिन* *भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *सूर्यास्त के साथ गूंज उठे छठी मैया के जयकारे छठ व्रतियों का उमड़ा जनसैलाब* *36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद महिलाओं ने डूबते और उगते सूर्य को दिया अर्घ्य* *कल्याणिका में गूंजा लोकतंत्र का स्वर नन्हे सांसदों की* *राष्ट्रीय रामायण मेला की  पंचदिवसीय आयोजन का संकल्प* *भाटापारा में धान खरीदी महाअभियान अध्यक्ष अश्वनी ने शुरू कराई खरीदी*