Global news live
छत्तीसगढ़बिलासपुर

अबैध सागौन की लकड़ी,फर्नीचर बड़ी मात्रा में मिला…..

5 दिन बाद भी वनविभाग के जाँच अधिकारी कुछ खास कार्यवाई हुई बताने में असमर्थ।

असली तस्करों ने खेला खेल फर्नीचर बनाने वाला बढई बनाया जाएगा बाली का बकरा।

बिलासपुर।13/5/23 को फ़िरंगिपरा कोटा में जिओ टावर के पास बने दिनेश पांडे के मकान में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की कोटा टीम ने छापामारा और बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद की गई। अधूरे बने फर्नीचर,चौखट, स्लीपट, पल्ले,गोले भी सागौन की टीम ने जप्त किये।

पूरी कार्यवाई में जाँच टीम ने कमरे के अंदर तलासी नही की क्योंकि ताला बन्द था, परंतु जंहा इतनी बड़ी मात्रा में अधूरे बने फर्नीचर सागौन के मिले तो कमरे में निर्मित फर्नीचर होने के बड़ी मात्रा में होने की संभावना थी, वंहा उपस्थित लोगों के कहने के बाद भी जांच अधिकारी ने न तो ताला खोल, नाही उस ताले में सील लगाए,और न ही मेन गेट में ताला लगाए, जबकि घर और कैम्पस एक ही है। तस्करों को पूरा मौका रात में समान ले जाने का दिया गया।

शुत्रों के अनुसार कार्यवाई के दौरान भी किरायेदार के दो साथी वंहा पहुँच गए थे और सेटिंग का खेल सुरु हो गया था। इस तरह से आधी अधूरी कार्यवाई लोगों के समझ से परे है। ऐसे जबाब दर लोग यदि ऐसा करेंगे तो फिर वनों की या समाज की सुरक्षा कैसे होगी। गरीब कमजोर बाली का बकरा बनते रहेगें।

रेंजर आर एस राठिया जी ने- इंडिया क्राइम न्यूज़ से बताया कि- कार्यवाई चल रही है एक बढ़ई को आरोपी बनाया गया है अभी और एक ऑटो वाले कि तलास चल रही है। आगे जाँच चल रही है जैसे तथ्य आएंगे वैसा करेंगे।

फिर भी नगर में चर्चा जोरों पर है कि इस स्थान पर वर्षो से लकड़ी लाने लेजाने का काम चल रहा था, और जब वन विभाग कार्यवाई किया तो सागौन की लकड़ी फर्नीचर बरामद भी हुआ, तो यह कार्य अकेले बढ़ई कैसे कर सकता है इसके पीछे के तस्करों के ऊपर तक वन विभाग के जाँच अधिकारी पहुँचपाते है कि नही यह तो जाँच पूरी होने पर ही पता चलेगा।

आगे क्रमशः ..

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*