प्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मौनी अमावस्या महाकुंभ में 30 लोगों की मरने की पुष्टि की गई*

*प्रयागराज ग्लोबल न्यूज राम आसरे की रिपोर्ट*महाकुम्भ मेला क्षेत्र में हुए हादसे में मरने वालो में अन्य प्रदेश के श्रध्दालु भी शामिल यूपी सरकार का निर्देश मुख्य शाही स्नान पर कोई वीआईपी प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा

प्रयागराज। बुधवार देर शाम मेला अधिकारी विजय किरण आनंद और डीआईजी वैभव कृष्ण ने मौनी अमावस्या के पर्व पर संगम खोज में हुए हादसे की विस्तृत जानकारी दी।    उन्होंने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त से पूर्व प्रातः एक बजे से 2 बजे के बीच मेला क्षेत्र में अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ का दबाव बना। भीड़ के दबाव के कारण दूसरी ओर के बैरीकेड्स टूट गए और लोग बैरीकेड्स लांघकर दूसरी तरफ आ गए और ब्रह्म मुहूर्त पर स्नान का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचलना शुरू कर दिया।
  शासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य करते हुए भीड़ को हटाया और एंबुलेंस के माध्यम से लगभग 90 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन इसमें से दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 30 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है। इनमें से 25 की पहचान हो चुकी है और शेष की शिनाख्त की जानी बाकी है।
  इस हादसे में 30 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, मृतकों में कुछ लोग बाहर के प्रदेशों से हैं, जिसमें कर्नाटक से 4, असम से एक, गुजरात से एक है। कुछ घायलों को परिवार के लोग लेकर चले गए हैं तथा 36 घायलों का इलाज स्थानीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला प्रशासन के द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया गया है। इस समय स्थिति सामान्य है।
  29 जनवरी को शासन ने सख्त निर्देश दिए थे कि कोई भी वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं होगा। आज मेला प्रशासन ने वीआईपी प्रोटोकॉल इंटरटेन नहीं किया। जो भी मुख्य स्नान पर्व हैं उस पर कोई वीआईपी प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा।

Latest
*महामाया मंदिर गेट बना अखाड़ा भाजपा के दो पक्षआपस में भिड़े दोनों ने थाने में कराई FIR* *बेलपान से रतनपुर तक भगवा सैलाब 10 से 15 हजार कांवरिए करेंगे भगवान शंकर को मां नर्मदा जलाभिषेक* *कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के धरने के बाद RMKK रोड का सुधार कार्य तेज* *धमतरी में लहराया रतनपुर का परचम सेजस कन्या की 3 छात्राओं ने जीता गोल्ड* *देवघर जैसा नजारा भगवा वस्त्रों में डूबा कोटा, सड़कों पर दिखे हजारों शिवभक्त* * राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है स्काउट-गाइड आंदोलन  शिवरतन शर्मा* *छत्तीसगढ़ लरिया केवट समाज का स्थापना दिवस एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न* *GPM धान केंद्रों में व्यवस्थागत खामियां कांग्रेस ने उठाए सवाल अधिकारियों को घेरा* *251 श्रीमद् भागवत मूल-पोथी पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण* *अमरकंटक में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला अगले दिन पति ने लगाई फांसी*