
*भाटापारा में अश्वनी और सतीश के बीच मुकाबला*
*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*
भाटापारा 27 जनवरी/प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष हेतु मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच है ।आरक्षण के तहत सामान्य (मुक्त ) होने के कारण दोनों प्रमुख दलों ने सामान्य वर्ग से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं । भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत सभापति अश्वनी शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है । वहीं काफी खीचतान के बीच कांग्रेस ने अंतिम क्षणों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश अग्रवाल पर अपना विश्वास जताया है ।दोनों ही शख्स राजनीति के क्षेत्र में मंजे खिलाड़ी माने जाते हैं ।भाटापारा नगर पालिका में 61 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे , भाटापारा नगर पालिका परिषद में 31 वार्ड है एवं पालिका क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 51,681 है , जिसमें 25, 053 पुरुष मतदाता और 26, 617 महिला मतदाताओं के साथ अन्य मतदाताओं की संख्या 11 शामिल है , जो शहर सरकार चुनेगी ।

