Global news live
कांकेर

*पखांजूर के छात्राओं को विधायक नाग ने वितरित किए साइकिल*

पखांजूर के छात्राओं को विधायक नाग ने वितरित किए साइकिल

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

उज्जवल भविष्य और लगन से पढ़ाई करने के लिए विधायक नाग ने छात्राओं को दिया आशीर्वाद

विधायक बोले साइकिल वितरण समाज और बेटियों की शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना

//पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़//

विधायक अनूप नाग के द्वारा गुरुवार को अपने अंतागढ़ विधानसभा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पखांजूर के पात्र बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क सायकल वितरण किया गया। उन्होंने बच्चों से बात कर उनकी शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी ली। निःशुल्क सरस्वती साइकिल मिलने से अपनी खुशी का जाहिर करते हुए बालिकाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक अनूप नाग एवं शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिए हैं।

विधायक नाग ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना के तहत मिलने वाली साइकिल से छात्राओं को काफी फायदा हुआ। अब बेटियां साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचती हैं। पहले भी कई बेटियां स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती थी, लेकिन इस योजना से ऐसी बेटियां फिर से स्कूल की तरफ आने लगी हैं। यह समाज और बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पखांजूर की छात्रा ने कहा कि साइकिल मिलने से वे बहुत खुश हैं। अब उनके समय की बचत होगी साथ ही स्कूल जाने में और सुविधा मिलेगी। बालिकाओं ने बताया कि पहले वे कई किलोमीटर दूरी तय करने से थक जाती थी। इसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ता था। साइकिल मिल जाने से समय की बचत के साथ ही घर के अन्य काम और स्कूल के पढ़ाई लिखाई के लिए भी ज्यादा समय मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि मिडिल स्कूल में अध्ययन के पश्चात् हाईस्कूल पढ़ने के लिए लालायित छात्राओ के लिए सरस्वती सायकल योजना काफी मददगार साबित हुई है। जिन छात्राओ को पारिवारिक परिस्थितिवश सायकल खरीदने में कठिनाईयां महसूस होती थी। उन छात्राओं के लिए यह योजना सफल सिद्ध हुई है। अब छात्राएं भी सायकल चलाकर स्कूल तक आसानी से पहुंच रही है।

इनकी रही मौजूदगी

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा, उत्तम पाल, जगदीश साहा, लैंप्स अध्यक्ष किशोर नाग, जनपद सदस्य सोहन हिचामी, जनपद सदस्य धर्मेंद्र गोलदार, प्राचार्य अजय सेन समेत लाभार्थी छात्राएं और स्कूल के शिक्षकगण एवं स्टाफ मौजूद थे ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*