Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कुंभ यात्रा के दौरान भाटापारा विधायक परिवार सहित सड़क हादसे में घायल* 

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*
 *एक्सीडेंट समाचार भाटापारा ग्लोबल न्यूज* जनवरीक्षेत्र के विधायक इंद्र साव अपने परिवार सहित महाकुंभ में शामिल होकर स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे । इस दौरान सुबह सुबह उनकी कार , तेज गति से चल रही ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । घटना सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र की है । जानकारी के अनुसार, विधायक अपने परिवार के साथ कुंभ मेले की यात्रा पर थे, जब उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसा उस समय हुआ, जब कार ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। हादसा इतना भीषण था कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त  गया है ।  घटना में विधायक की पत्नी, बच्चे और ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक तेज गति में था और ओवरटेक करते समय अचानक से ट्रक सामने आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार बताया जा रहा है। इस हादसे की खबर से भाटापारा  विधायक के शुभचिंतक और पार्टी के कार्यकर्ता फोन द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने का प्रयास करते रहे । प्रशासन ने घटना की पूरी जांच और पीड़ितों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*