Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला आज से प्रारंभ*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेब जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*मंगल कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला आज से प्रारंभ*

भाटापारा 13 जनवरी/ छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी भाटापारा में आज से पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। मेले के प्रथम दिवस प्रातः 8:30 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा सती मंदिर से प्रारंभ होगी।
यह यात्रा सती मंदिर से निकलकर सदर बाजार, गोविंद चौक, जय स्तंभ चौक, कांग्रेस भवन होते हुए हाई स्कूल के पास गली से गुजरते हुए रामलीला मैदान में विसर्जित होगी। मंगल कलश यात्रा में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं श्रद्धा भाव से सम्मिलित होंगी।
   इस अवसर पर श्रद्धा बेमेतरा स्थित शंकराचार्य आश्रम के परम पूज्य डांडी तपस्वी मज्ज्योति मर्यानंद  महाराज रथ पर आरूढ़ होकर धर्मप्रेमी भाई-बहनों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। संपूर्ण मंगल कलश यात्रा की अगुवाई नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा की जाएगी।
    विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विधाओं से सुसज्जित यह पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला अत्यंत भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रमों के अंतर्गत भजन सभा, मानस प्रवचन, संतवाणी सभा, सांस्कृतिक संध्या, कवि सम्मेलन एवं राम उत्सव सहित रामचरित मानस पर आधारित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
     यह आयोजन प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक रामलीला मैदान में बनाए गए भव्य पंडाल में संपन्न होगा। मेले की विशेषता यह है कि इसमें देश-विदेश से आए कलाकार एवं प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे, जिनमें श्रीलंका, फिजी एवं मॉरीशस जैसे देशों के कलाकार भी शामिल रहेंगे, जो इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय गरिमा प्रदान करेंगे।

Latest news
*शिवरतन शर्मा बोले - श्रमिक ही देश की प्रगति की नीव हैं* *सीवीआरयू कुलाधिपति संतोष चौबे की डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट* *अमरकंटक के एमआरएफ सेंटर का कलेक्टर  पंचोली ने  किया निरीक्षण* *अमरकंटक में कई दिनों से रिमझिम वर्षा,आषाढ़ माह में छाया घना कोहरा* *3 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण* *झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता का आरोप* *गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ* *अधूरी नाली खुदाई से ग्रामीण का घर संकट में पीड़ित महिला पहुंची एसडीएम के पास* *प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश का वितरण* *भाटापारा के विकास को ₹3.74 करोड़ की बड़ी सौगात*