Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शिवरतन शर्मा बोले – श्रमिक ही देश की प्रगति की नीव हैं*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*भाटापारा में धूमधाम से मना भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस*
  
भाटापारा 24 जुलाई/राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों के अमूल्य योगदान को समर्पित विश्व के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस गुरुवार को भाटापारा नगर में गरिमामय माहौल में मनाया गया नगर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी चौक में परिवहन चालक परिचालक संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए..। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और समस्त श्रमिक बंधुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं इस अवसर पर अपने संबोधन में शिवरतन शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ उन कर्मवीरों को समर्पित है जो अपने पसीने और परिश्रम से राष्ट्र के विकास में निरंतर योगदान दे रहे हैं। शर्मा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था, उद्योग, परिवहन और बुनियादी ढांचे की रीढ़ हमारे श्रमिक भाई-बहन हैं शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि आप सभी श्रमिक भाई-बहन विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति हैं। आपका समर्पण, आपकी मेहनत और आपका जज्बा ही देश की प्रगति की असली नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में श्रमिकों के सम्मान और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ देश-प्रदेश के सभी श्रमिकों को मिल रहा है शर्मा ने परिवहन चालक परिचालक संघ द्वारा सामाजिक कार्यों और श्रमिकों के हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की इस दौरान बड़ी संख्या में नगर के चालक, परिचालक एवं अन्य श्रमिक साथी उपस्थित कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा

Latest news
*शिवरतन शर्मा बोले - श्रमिक ही देश की प्रगति की नीव हैं* *सीवीआरयू कुलाधिपति संतोष चौबे की डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट* *अमरकंटक के एमआरएफ सेंटर का कलेक्टर  पंचोली ने  किया निरीक्षण* *अमरकंटक में कई दिनों से रिमझिम वर्षा,आषाढ़ माह में छाया घना कोहरा* *3 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण* *झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता का आरोप* *गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ* *अधूरी नाली खुदाई से ग्रामीण का घर संकट में पीड़ित महिला पहुंची एसडीएम के पास* *प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश का वितरण* *भाटापारा के विकास को ₹3.74 करोड़ की बड़ी सौगात*